अंतरिक्ष में खतरे का अलर्ट, तियानगोंग स्टेशन पर फंसे तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष में खतरे का अलर्ट, तियानगोंग स्टेशन पर फंसे तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री

Shenzhou-20 Mission: 5नवंबर 2025को शेंझोउ-20मिशन के तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से हजारों किलोमीटर ऊपर तियानगोंग स्पेस स्टेशन पर फंस गए। कमांडर चेन डोंग, चेन झोंग्रुई और वांग जिए उस समय स्टेशन पर ही थे, जब अचानक एक छोटा अंतरिक्ष कचरा उनके स्पेसक्राफ्ट से टकरा गया। चीन की मानव अंतरिक्ष एजेंसी (CMSA) ने कहा कि इस टक्कर से स्पेसक्राफ्ट के हीट शील्ड को नुकसान हो सकता है, जो पृथ्वी पर लौटते समय यान को वायुमंडलीय गर्मी से बचाता है। CMSA ने बताया कि क्रू और स्टेशन की बाकी प्रणालियां सामान्य हैं।

शेंझोउ-20की टीम और मिशन का उद्देश्य

शेंझोउ-20मिशन 24अप्रैल 2025को लॉन्च हुआ था और यह तियानगोंग पर नौवां मानव मिशन था। इसमें कमांडर चेन डोंग (तीसरा मिशन), चे चेन झोंग्रुई और वांग जिए शामिल थे। मिशन छह महीने का था और इसका मकसद स्टेशन पर वैज्ञानिक प्रयोग करना था – जैसे वजनहीनता में दवाएं बनाना, पौधे उगाना और उपकरणों की मरम्मत करना। मूल योजना के अनुसार यह टीम नवंबर में पृथ्वी लौटने वाली थी, लेकिन स्पेस डेब्री की टक्कर के कारण वापसी टल गई।

तियानगोंग स्पेस स्टेशन: चीन का अंतरिक्ष घर

तियानगोंग स्टेशन तीन मुख्य मॉड्यूल – तियांहे (कोर मॉड्यूल), वेंटियन (लैब मॉड्यूल) और मेंटियन (एडवांस्ड लैब) – से बना है। यह स्टेशन 6-7लोगों को सुरक्षित रहने की सुविधा देता है और सूरज की रोशनी से बिजली बनती है, ऑक्सीजन रिसाइक्ल होती है। 2021से अब तक चीन ने इस स्टेशन पर 10से अधिक मिशन भेजे हैं। तियानगोंग अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) का चीनी विकल्प है और 2030तक संचालित होगा।

स्पेस डेब्री: अंतरिक्ष की अनदेखी चुनौती

स्पेस डेब्री छोटे-छोटे कचरे के टुकड़े होते हैं, जो 28,000 km/hr की रफ्तार से पृथ्वी के चारों ओर घूमते हैं। ये पुराने सैटेलाइट, रॉकेट अवशेष या टूटे उपकरण हो सकते हैं। लो-अर्थ ऑर्बिट में लाखों टुकड़े हैं और एक टक्कर भी गंभीर नुकसान कर सकती है। वैज्ञानिक अब शेंझोउ-21 टीम के आने पर नुकसान का आकलन करेंगे। यदि हीट शील्ड ठीक नहीं हुआ, तो पुराना स्पेसक्राफ्ट बिना क्रू के लौटेगा। इस घटना ने दिखाया कि भविष्य में स्पेस टूरिज्म और अंतरिक्ष मिशनों के लिए सुरक्षा उपाय और कचरा प्रबंधन अत्यंत जरूरी है।

Leave a comment