Search KhabarFast

Press ESC to close

बलूचिस्तान में विद्रोहियों का खूनी खेल, पाकिस्तानी सेना के कई कैंपों पर हमला कर हाईवे को किया हाईजैक

बलूचिस्तान में विद्रोहियों का खूनी खेल, पाकिस्तानी सेना के कई कैंपों पर हमला कर हाईवे को किया हाईजैक

Attack On Pakistani Security Forces: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर खूनी खेल शुरु हो चुका है। बलूच अलगाववादियों ने बुधवार को सुरक्षाबलों के खिलाफ बड़े हमले शुरू कर दिए हैं। विद्रोहियों ने तुर्बत में पाकिस्तानी सैन्य बलों के मुख्य शिविर पर हमला किया है। सूत्रों की मानें तो विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के केज, ग्वादर और बोलन में एक साथ हमलें किए हैं। इसी के साथ कई शहरों को जोड़ने वाले रणनीतिक हाईवे पर भी कब्जा कर लिया गया है।

बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के ग्वादर जिले में नाकेबंदी के दौरान 5पंजाबियों की हत्या की गई हैं। सशस्त्र बलूच विद्रोहियों ने केच जिले में चीन-पाकिस्तानी इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) राजमार्ग पर कई ट्रकों पर भी हमला किया हैं। कई ट्रकों को आग के हवाले कर दिया गया हैं।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने क्या कहा?

इस हमले में पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि तुर्बत शहर में देर शाम कई विस्फोट हुए। गोलियों की आवाजें भी सुनाई दी। जिस वजह से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट की मानें तो सशस्त्र बलूच समूहों के लड़ाकों को भारी संख्या में सड़कों पर गश्त करते हुए देखा गया है। वहीं, तुर्बत के अलावा बलूचिस्तान के मंड इलाके में भी पाकिस्तानी सेना के शिविर को निशाना बनाया गया हैं।

बता दें, इस हमले के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे हथियारबंद विद्रोही क्वेटा-कराची राजमार्ग को मस्तंग के पास 3अलग-अलग इलाकों में ब्लॉक करते है। सभी विद्रोहियों को मोटरसाइकिलों के साथ देखा जा सकता है।

बलूचिस्तान में तनाव की स्थिति

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बलूचिस्तान में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अलगाववादी सशस्त्र समूह पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ व्यापक रुप से अभियान चला रहे हैं। इस वजह से उन्होंने कुछ हिस्सों को कई दिनों तक अपने नियंत्रण में रखा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान में गैस 750 रुपये किलो, सिलेंडर 10 हजार के पार! अब लकड़ियों पर खाना पकाने को मजबूर लोग

Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान में रसोई गैस यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की कीमतों में भारी उछाल से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खैबर पख्तूनख्वा (KP) के कुछ इलाकों में LPG की कीमत 750 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, जबकि गैस सिलेंडर की कीमत 10,000 पाकिस्तानी रुपये से अधिक हो गई है। बढ़ती कीमतों के कारण खासकर कम आय वाले परिवारों को खाना पकाने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।

इजरायल से आया PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को न्योता,मशाल प्रज्वलित करने के लिए मिला आमंत्रण

Israel Invitation: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

ट्रंप ने एक बार फिर किया बड़ा दावा, 250% टैरिफ की धमकी से रुकवाया भारत-पाकिस्तान सीजफायर!

World News:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव रोकने का श्रेय लिया है। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों को अमेरिका के साथ व्यापार बंद करने और 250 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद दोनों देशों ने गोलीबारी रोक दी। हालांकि, भारत लगातार इस दावे को खारिज करता रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीजफायर कराने में किसी तीसरे देश की भूमिका थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast