Search KhabarFast

Press ESC to close

हजारों करोड़ की कंपनी...फिर क्यों लगाया मौत को गले, 17वीं मंजिल से गिरकर डिजाइनर की जान गई

हजारों करोड़ की कंपनी...फिर क्यों लगाया मौत को गले, 17वीं मंजिल से गिरकर डिजाइनर की जान गई

Fashion Designer Quentin Griffiths Death: ब्रिटिश ऑनलाइन फैशन रिटेल जायंट ASOS के को-फाउंडर और मिलियनेयर बिजनेसमैन क्वेंटिन ग्रिफिथ्स (58) की थाईलैंड के पटाया शहर में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने लग्जरी कंडोमिनियम की 17वीं मंजिल के बालकनी से कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, यह घटना 9फरवरी की बताई जा रही है, लेकिन पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद आज यह खबर सार्वजनिक रुप से सामने आई है।

पटाया पुलिस के अनुसार, ग्रिफिथ्स अकेले अपार्टमेंट में थे जब यह घटना घटी। सुरक्षा गार्ड्स और पड़ोसियों ने शोर सुनकर सूचना दी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मौत मौके पर ही हो गई। ASOS कंपनी ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कंपनी के सूत्रों ने इसे व्यक्तिगत दुखद घटना बताया है। ग्रिफिथ्स की फैमिली और दोस्त सदमे में हैं।

हजारों करोड़ की वैल्यूएशन वाली कंपनी ASOS

बता दें, ASOS दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन फैशन कंपनियों में से एक है, जिसकी वैल्यूएशन हजारों करोड़ की है। ग्रिफिथ्स इसके शुरुआती संस्थापकों में से थे और कंपनी की सफलता में उनका बड़ा योगदान रहा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, लेकिन थाई पुलिस ने इसे आत्महत्या की श्रेणी में रखा है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, हालांकि जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Iran-US News:‘खत्म हुई होर्मुज स्ट्रेट की दिक्कत’ डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran-US News: US और ईरान के बीच मतभेदों पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतभेद हैं, तो हमें उन्हें सुलझाना होगा। मुझे नहीं लगता कि बहुत ज़्यादा बड़े मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार दिन होगा क्योंकि ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुल गया है और बिजनेस और पूरे रास्ते के लिए तैयार है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी नेवी के साथ, दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री के साथ, हमने नेवल ब्लॉकेड बनाया है। मेरे पहले टर्म में, हमने इसे बनाया था। हम ईरान के मामले में तब तक पूरी ताकत और असर में रहेंगे जब तक ईरान के साथ हमारा ट्रांजैक्शन 100% पूरा और पूरी तरह से साइन नहीं हो जाता।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें