Search KhabarFast

Press ESC to close

LPG सप्लाई पर बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट पार करने की तैयारी में 2 भारतीय गैस टैंकर

LPG सप्लाई पर बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट पार करने की तैयारी में 2 भारतीय गैस टैंकर

LPG Supply India: मध्य पूर्व में अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी जैसी स्थिति बनी हुई है, लेकिन भारत के लिए LPG आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत की खबर आई है। शिपिंग ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, दो भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर Pine Gas और Jag Vasant जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट पार करने वाले हैं। ये दोनों जहाज फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह तट के पास एंकर किए हुए हैं, जो जल्द ही रवाना हो सकते हैं।

जल्द होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय LPG टैंकर

दरअसल, भारत सरकार की कूटनीतिक पहल और ईरान के साथ लगातार बातचीत का यह नतीजा है। इससे पहले पिछले हफ्ते शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के टैंकर शिवालिक और नंदा देवी ने भी इसी रास्ते से 92,700मीट्रिक टन LPG लेकर सुरक्षित गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पहुंचकर बड़ी राहत दी थी। अब Pine Gas (IOC द्वारा चार्टर्ड) और Jag Vasant (BPCL द्वारा संचालित) के पार होने से घरेलू बाजार में गैस की सप्लाई और मजबूत होने की उम्मीद है। इन टैंकरों में हजारों टन LPG लदा है, जो देशभर में सिलेंडर उपलब्धता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

बता दें, होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का 20 प्रतिशत तेल-गैस यातायात संभालता है। पिछले कई दिनों से यहां कोई क्रूड ऑयल टैंकर नहीं गुजरा, लेकिन भारत-ईरान संबंधों और भारत की तटस्थ नीति के चलते भारतीय जहाजों को चुनिंदा छूट दी जा रही है। शिपिंग मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में 22 भारतीय जहाज अभी भी खाड़ी में फंसे हुए हैं, जिनमें 6 LPG कैरियर भी शामिल हैं। Pine Gas और Jag Vasant के सफल ट्रांजिट से बाकी जहाजों के लिए भी रास्ता खुल सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस्लामाबाद में सजेगी बड़ी कूटनीतिक मेज, जेडी वेंस से लेकर अराघची तक...अमेरिका-ईरान के कई नेता होंगे आमने-सामने

Islamabad Diplomatic talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना हुआ है। मध्य पूर्व में छह सप्ताह चली हिंसक जंग और दो सप्ताह के विराम के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति की दिशा में पहली औपचारिक वार्ता शुरू हो रही है।

ईरान वार्ता के बीच ट्रंप ने खोला ऊर्जा भंडार का पिटारा, दुनिया को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

US Oil and Gas Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए दुनिया के तेल आयातक देशों को अमेरिकी तेल और गैस खरीदने का खुला आमंत्रण दिया है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast