World's Longest Highway: दुनिया के सबसे लंबे हाईवे के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे, इतने हजार किलोमीटर तक नहीं है कोई कट

World's Longest Highway: दुनिया के सबसे लंबे हाईवे के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे, इतने हजार किलोमीटर तक नहीं है कोई कट

World News: घूमने का शौक हर किसी को होता है। कई लोगों को खुद ड्राईव करना अच्छा लगता है तो किसी को हवाई सफर करना पसंद होता है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में भी सड़कों का निर्माण काफी तेजी से किया जा रहा है। हर गांव को जहां शहरों से जोड़ा जा रहा है। लेकिन अगर राजमर्ग और सड़के खराब स्थिति में हो तो मिंनटों का सफर घंटो में बदल जाता है। यूं तो हाईवे देश के कई राज्यों को जोड़ता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे हाईवे के बारे में बताने वाले हैं जो 4-5  राज्य नहीं बल्कि 14 देशों को जोड़ता है।

इस हाईवे को पैन अमेरिकन हाईवे के नाम से जाना जाता है। यह हाईवे नॉर्थ अमेरिका से शुरू होता है जिससे आप 14 देशों को पार कर जाते हैं। वहीं इस हाईवे की लंबाई के कारण यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

1923 में आया था पैन अमेरिकन हाईवे काआइडिया

साल 1923में इस हाईवे का निर्माण करने का आइडिया सामने आया था। जो आज दुनिया की सबसे लंबा और मशहूर हाईवे है। इस हाइवे के निर्माण में 14 देशों ने एक साथ योगदान दिया है। ये देश हैं- कनाडा,चिली,अर्जेंटीना, कोलंबिया,निकारागुआ, बोलीविया,अल सल्वाडोर, मैक्सिको, कोस्टा रिका पेरू, होंडुरस, पनामा हैंयूएस औरग्वाटमाला।

यह एक मात्र ऐसा हाईवे है, जिस पर 30हजार किलोमीटर तक कोई कट नहीं है और न ही टर्न है। लेकिन इस हाईवे पर सफर कर पाना इतना भी आसान नहीं है। क्योंकि आज भी इसका करीब 110किमी का हिस्सा आज भी अधूरा ही पड़ा है। इस हिस्से को डारियन गैप के नाम से जाना जाता है। इस हिस्से में अपहरण, ड्रग ट्रैफिकिंगऔर स्मग्लिंग होती है। जब आप इस हाईवे पर सफर करेंगे तो आपकोघना जंगल, बर्फीला इलाका और रेगिस्तानी इलाके मिलेंगे।

अगर अनुमान लगाया जाए कि आप हर दिन इस हाईवे पर 500 किमी तक का सफर तय करते हैं तो इस हाईवे को पूरा पार करने में 60 दिन लग जाएंगे। वहीं एक साइकलिस्ट जो कालोरस सांतांमारिया के रहने वाले हैं। जिन्हें इस हाईवे को पार करने में पूरे 117 दिन लगे थे। इनका नाम गिनीज बुक आज भी दर्ज है।

Leave a comment