ये है दुनिया का सबसे बड़ा फूल, इसका आकार और वजन जानकर हो जाएंगे हैरान

ये है दुनिया का सबसे बड़ा फूल, इसका आकार और वजन जानकर हो जाएंगे हैरान

World's Largest Flower: दुनिया में कई तरह के फूल पाए जाते है। जहां एक तरफ इंडोनेशिया में एक आदमी को जंगल में ट्रैकिंग के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा फूल मिला है। वहीं दूसरी तरफ इस फूल का नाम रैफलेसिया (Rafflesia)बताया जा रहा है। पूरा खिलने पर इस फूल का व्यास तीन फीट तक हो सकता है। बाकी फूलों की तरह इसमें से सुगंध की जगह सड़ी लाश जैसी दुर्गंध आती है। इस फूल को खोजने वाले व्यक्ति ने वीडियो बनाकर ऑनलाइन शेयर भी किया था। इतने बड़े आकार का फूल देखकर लोग तरह-तरह की चर्चा भी कर रहे है। इंडोनेशिया के सुमात्रा में पाए जाने वाले इस फूल को मुर्दा पौधा भी कहा जाता है।

इंडोनेशिया के जंगल में मिला यह फूल

इस फूल के वीडियो को नाउ दिस नाम के ट्विटर हैंडल ने पोस्ट किया है। शेयर की गई क्लिप में विशाल फूल को जंगल में जमीन पर पड़ा हुआ दिखाया गया है। इस लाल फूल में पूर्ण रूप से खिलने के बाद सफेद धब्बों वाली पांच पंखुड़ियां होती हैं। वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति ने जैसे ही कैमरा उस फूल के अंदर जूम इन किया, उसे बीच में मधुमक्खियों का विशाल झुंड नजर आया। रैफलेसिया की करीब 20 प्रजातियां पूरी दुनिया में मौजूद हैं, जिनमें से आठ इंडोनेशिया और मलेशिया में पाई जाती हैं।

विलुप्त हो रहा है यह फूल

बता दे कि यह फूल दुर्लभ प्रजाति का माना जाता है। पूर्ण रूप से खिलने के बाद यह चार फीट तक बड़ा हो सकता है। इन फूलों के पौधे केवल इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर पैदा होता है। सुमात्रा में लगातार जंगल खत्म हो रहे है, जिससे यह पौधा अभ विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। अब इन्‍हें बचाने के लिए दुनियाभर में प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a comment