
नई दिल्ली: काबुल के निवासियों ने शहर-ए-नवा इलाके में गेस्ट हाउस के पास जोरदार धमाका और गोलियों की आवाज सुनी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के वीवीआईपी होटल में हुए आतंकी हमले ने भारत में लोगों को 2008 के मुंबई अटैक की याद दिला दी है। काबुल में हुए इस होटल के आस-पास वैसा ही मंजर है जैसा कि 2008 में ताज होटल पर हमले के बाद खौफनाक दृश्य था।टोलोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, काबुल के शहर-ए-नौ क्षेत्र के निवासियों ने अफगानिस्तान की राजधानी में चीनी व्यापार आगंतुकों के बीच लोकप्रिय विस्फोट और छिटपुट गोलीबारी गेस्ट हाउस की पुष्टि की है।
3 लोगों की मौत हो चुकी है, 18 लोग जख्मी
आपको बता दें कि, इस बहुमंजिला पांच सितारा होटल की इमारत की खिड़कियों से धुएं का गुबार और आग की लपटें निकल रही हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में 3लोगों की मौत हो चुकी है, और 18लोग जख्मी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि मरने वालों में हमलावर शामिल हैं। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में होटल में लगातार गोलियां चलने की आवाजें आ रही हैं। लोग भाग रहे हैं और आस-पास अफरा-तफरी का माहौल है। लोग खिड़कियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। जान बचाने के लिए कुछ लोग खिड़कियों से लटक रहे हैं और कुछ लोगों को खिड़कियों से लटककर भागते हुए देखा गया है।
रुक रुक कर फायरिंग जारी
अफगानिस्तान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और होटल को चारों से घेर लिया है। यहां से रुक रुक कर फायरिंग की आवाज आ रही है। जानकारी के मुताबिक हमलावर होटल के अंदर गोलियां चलाते हुए घुसे थे। इसके बाद उन्होंने धमाका किया। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के उस होटल में चीनी व्यापारी और अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हमलावर होटल में मौजूद लोगों को बंधक बनाना चाहते हैं।
वहीं टोलो न्यूज के अनुसार एक चश्मदीद ने बताया कि पहले 2धमाके सुने गए, इसके बाद कई छोटे छोटे धमाके सुने गए। काबुल सुरक्षा कमान के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि "काबुल होटल" जहां ज्यादातर आम लोग अपना दिन बिताते हैं, वहां पर आज की बैठक के बाद हमला किया गया। उनके मुताबिक सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और हमलावरों को नेस्तनाबूद करने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। खालिद जादरान ने कहा कि स्थानीय समय के अनुसार 2.30 बजे हमलावर ने होटल पर हमला कर दिया। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे ISKP (इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रॉविंस) का हाथ है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
Leave a comment