Jake Flint Death: शादी के कुछ घंटो बाद सिंगर जैक का हुआ निधन, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल

Jake Flint Death: शादी के कुछ घंटो बाद सिंगर जैक का हुआ निधन, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल

नई दिल्लीहॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 26नवंबर को उन्होंने ब्रेंडा से शादी की थी। जिसके कुछ घंटों बाद ही वो दुनिया छोड़ गए। 37 साल की उम्र में सिंगर के अचानक हुए निधन से उनकी पत्नी ब्रेंडा, उनका परिवार और करीबी सदमे में हैं। उनकी मौत का कारण तो अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन खबरों के अनुसार उसना निधन नींद के दौरान हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस शोक जाहिर कर रहे हैं और जेक फ्लिंट को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

जेक की पत्नी ब्रेंडा सदमे में

जेक फ्लिंट ओक्लहोमा के रहने वाले थे। उन्होंने 26 नवंबर, शनिवार को ब्रेंडा संग शादी की थी। जिसके कुछ घंटो बाद जेक फ्लिंट ने नींद में दम तोड़ दिया। जेक की पत्नी ब्रेंडा का पति के अचानक जाने के बाद से रो-रो पर बुरा हाल है.। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट भी शेयर किया है।

ब्रेंडा फ्लिंट ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'हमें अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थीं, लेकिन मुझे इस समय अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है ये सोचना पड़ रहा है। लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया है और मुझे उसकी जरूरत है। मैं चाहती हूं कि वो वापस आ जाए। मैं ये सहन नहीं कर सकती। मुझे वो यहां वापस चाहिए।' 

2016 में मिली थी पहचान

जेक फ्लिंट ने साल 2016 में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। उनकी पहली एल्बम का नाम I'm Not OK थी। इससे उन्हें पूरी दुनिया में नाम और पहचान मिली थी। 2020 में उनकी दूसरी एल्बम आई, जिसका नाम उन्होंने अपने नाम पर रखा था। उनके गाने फायरलाइन, व्हाट्स योर नेम संग अन्य काफी फेमस हुए थे।

वहीं जेक फ्लिंट की दोस्त और पूर्व मैनेजर ब्रेंडा क्लाइन ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। ब्रेंडा ने बताया कि फ्लिंट उनके बेटे जैसे थे। उन्होंने कहा कि सिंगर का जाना एक बड़ी त्रासदी है। साथ ही उन्होंने जेक फ्लिंट के परिवार और दोस्तों को संवेदनाएं भेजीं हैं। फैंस के बीच भी जेक फ्लिंट के निधन से शोक पसर गया है। उनके चाहनेवाले उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a comment