इस जगह बनाई जा रही है केकड़ों से शराब, लोग कर रहे है पसंद

इस जगह बनाई जा रही है केकड़ों से शराब, लोग कर रहे है पसंद

नई दिल्ली: शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन इसके बावजूद लोग शराब का सेवन करते है। हम अपने किसी भी खुश को शराब के बिना सेलिब्रेट नहीं करते है। जिस कारण देश हो या विदेश शराब कि डिमांड बढ़ गई है, लेकिन क्या हो अगर आपको किसी जानवर से बनी हुई शराब पेश की जाए? दुनिया भर के मश्हूर देश ब्रिटेन में कुछ ऐसा ही हुआ है जहां पर एक डिस्टिलेरी ने ड्रिंक के तौर पर केकड़े का बना शराब पेश किया है।

इस जानकारी से एक पल के लिए आप चौंक गए होंगे लेकिन ये सच है कि ब्रिटेन के टैमवर्थ डिस्टिलिंग में छोटे केकड़ो से बनी हुई शराब लोगों तक पहुंचाई जा रही है। ब्रिटेन की एक कपंनी क्रैब का इस्तेमाल कर के शराब का उत्पादन कर रही है जिसे लोगों के द्वारा भी बेहद पसंद किया जा रहा है। दुनिया में ऐसा पहली बार हो रहा है जब सी-फूड का इस्तेमाल करके ड्रिंक बनाई जा रही है। बता दें कि इस शराब को बनाने के लिए हरे रंग के केकड़े का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस शराब को बनाने वाली कपंनी का कहना है कि जब लोग इस अनोखे शराब के बारे में सूनेंगे तो वो जरूर इसे पीना चाहेंगे। इस नायाब व्हिस्की को बनाने के लिए केकड़ों के साथ-साथ कई तरह के मसालों का भी इस्तेमाल किया गया है,जिसे पीने पर लोगों को एक अलग टेस्ट मिलता है।

इस दमदार व्हिस्की को बनाने के लिए दालचीनी,वनीला एसेंस जैसे तमाम मसालों का प्रयोग किया गया है। आपको बता दें कि ब्रिटेन में क्रैब्स सस्ते में मिल जाता है जिसे लोग स्वाद लेकर खाते है। इस कपंनी के शराब को केवल एक ही दुकान पर बेचा जाएगा।इस से पहले भी एक अमेरेकी महिला ने कैटरपिलर्स का इस्तेमाल करके स्नैक्स बनाया था।जिसे लोगों के द्वारा खुब पसंद किया गया था।

Leave a comment