
नई दिल्ली: साल 2022 का आखिरी महीना चल रहा है। अब दुनिया जल्द ही नए साल के रंग में ढ़लने वाली है। इस बीच एक और त्योहार या कहें की वो दिन जो पूरी दुनिया में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है वो है क्रिसमस डे। लोग अभी से क्रिसमस की तैयारियों में जुट गए है। नए-नए सामान लाकर घर में सजाएं जा रहे हैं। वहीं कुछ देशों में इस दिन लोगों की ऑफिस की छुट्टी भी होती है, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहाएं भी है जहां इस दिन का कोई हल्ला नहीं होता है मतलब इन जगहों पर घोषित या अघोषित दोनों तरह से क्रिसमस डे मनाने पर प्रतिबंध होता है।
इन देशों में क्रिसमस का जश्न नहीं मनाया जाता है
Afghanistan (अफगानिस्तान): अफगानिस्तान एक मुस्लिम बाहुल्य देश है। जहां धार्मिक भावना के चलते लोग क्रिसमस नहीं मनाते है। अगर कोई मनाना चाहे भी, तो उनके लिए काफी रिस्की होता है। तालिबान का राज आने के बाद ये खतरा ओर बढ़ गया है।
Pakistan (पाकिस्तान): पाकिस्तान भी एक मुस्लिम देश है। इस देश का जन्म ही धार्मिक आधार पर हुआ था। यहां अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं और ईसाइयों पर होने वाले जुल्म और सितम का सिलसिला थमा नहीं है। यहां क्रिसमस डे आज से नहीं, बल्कि कई सालों से नहीं मनाया जा रहा है। अगर कभी ईसाई आबादी अपनी खुशी जाहिर करने के लिए क्रिसमस मनाना भी चाहे, तो उनके लिए बड़ा खतरा पैदा हो जाता है।
China (चीन): चीन में क्रिसमस पर वर्किंग डे होता है। यहां इस दिन सभी स्कूल, ऑफिस, दुकानें खुली रहती हैं और क्रिसमस पर एक दिन की भी छुट्टी लोगों को नहीं मिलती है। बता दें कि चीन किसी भी धर्म को नहीं मानता़, इसलिए यहां पर भी क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन कम से कम किसी त्योहार की तरह तो नहीं होता है।
Bhutan (भूटान): भारत का पड़ोसी देश भूटान भी उन देशों में शामिल है, जहां क्रिसमस डे के जश्न को प्राथमिकता नहीं दी जाती है। यहां ईसाई लोगों की जनसंख्या देश की आबादी के 1 फीसदी से भी कम है। यहां तक की क्रिसमस डे तो भूटानी कैलेंडर का हिस्सा भी नहीं है।
Somalia (सोमालिया): सोमालिया में भी क्रिसमस डे सेलिब्रेट नहीं किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2015 के आसपास धार्मिक कानूनों के लागू होने के बाद यहां क्रिसमस मनाने पर बैन लगा दिया गया था।
Leave a comment