CHINESE SPY BALLOON: अमेरिका पर ही नहीं भारत पर भी है चीनी स्पाई बलून की नजर, जानें लेटेस्ट रिपोर्ट

CHINESE SPY BALLOON: अमेरिका पर ही नहीं भारत पर भी है चीनी स्पाई बलून की नजर, जानें लेटेस्ट रिपोर्ट

CHINESE SPY BALLOON: अमेरिका द्वारा देश में संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर तैर रहे एक चीनी निगरानी गुब्बारे को मार गिराए जाने के कुछ दिनों बाद, एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने भारत और जापान सहित कई देशों को निशाना बनाते हुए जासूसी गुब्बारों का एक बेड़ा संचालित किया है।

देश सहीत सैन्य संपत्ति पर थी तजर

आपको बता दें कि,वाशिंगटन पोस्ट ने मंगलवार को कई गुमनाम रक्षा और खुफिया अधिकारियों के साथ साक्षात्कार के आधार पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की। वाशिंगटन रिपोर्ट के अनुसार “निगरानी गुब्बारे के मदद से चीन ने जापान, भारत,वियतनाम,ताइवान और फिलीपींस के देश सहीत सैन्य संपत्ति की जानकारी एकत्र की है।" यह गुब्बारे चीन के दक्षिण तट से आंशिक रूप से हैनान प्रांत के बाहर कई वर्षों से संचालित है।

अमेरिका ने भारत के साथ साझा की जानकारी

अमेरिकी अधिकारियों ने शनिवार को अटलांटिक महासागर में दक्षिण कैरोलिना के तट से एक लड़ाकू जेट द्वारा मार गिराए गए चीनी निगरानी गुब्बारे की खोज के बारे में भारत सहित अपने दोस्तों और सहयोगियों को जानकारी दी है। राज्य की उप सचिव वेंडी शर्मन ने सोमवार को यहां करीब 40 दूतावासों के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा है कि PLA(People's Liberation Army) वायु सेना द्वारा संचालित इन निगरानी हवाई गुब्बारो को पांच महाद्वीपों में देखा गया है। वहीं एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी के हवाले से कहा गया है, "ये गुब्बारे PLA(People's Liberation Army) के गुब्बारों के बेड़े का हिस्सा हैं, जिन्हें निगरानी अभियान चलाने के लिए विकसित किया गया है, जिसने अन्य देशों की संप्रभुता का भी उल्लंघन किया है।"

रिपोर्ट के अनुसार, हाल के वर्षों में, हवाई, फ्लोरिडा, टेक्सास और गुआम में कम से कम चार गुब्बारे देखे गए हैं, इसके अलावा पिछले सप्ताह एक गुब्बारे को ट्रैक किया गया था। ट्रंप प्रशासन के दौरान चार में से तीन घटनाएं हुईं, लेकिन हाल ही में चीनी निगरानी एयरशिप के रूप में पहचान की गई थी। वही पेंटागन ने मंगलवार को उच्च ऊंचाई वाले निगरानी गुब्बारे को पुनर्प्राप्त करने वाली तस्वीरों की एक श्रृंखला जारी की है। 

Leave a comment