
PAKISTAN: पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में देर रात भारी हिमस्खलन की घटना सामने आई है। इस हिमस्खलन में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। कई घायल हो गए है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पाकिस्तान पुलिस ने यह जानकारी ने बताया कि गिलगित-बाल्टिस्तान के अस्तोर जिले के शंटर टॉप इलाके यह हिमस्खलन हुआ है।
जानकारी के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान में हिमस्खलन से 10 लोगों की मौत हो गई है। 10 लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं पुलिस द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया। गिलगित-बाल्टिस्तान के प्रमुख सचिव मोहिउद्दीन वानी ने हिमस्खलन की घटना की पुष्टि की और कहा कि प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल काम कर रहे हैं।
गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने हिमस्खलन में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।

Leave a comment