क्या इंसानों की तरह देश भी होते हैं कंगाल? जानें ऐसे देशों का क्या होता है हषर

क्या इंसानों की तरह देश भी होते हैं कंगाल? जानें ऐसे देशों का क्या होता है हषर

नई दिल्लीकोरोना का कहर अभी भी पूरी दुनिया में जारी है। वैसे तो कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है लेकिन इस महामारी की वजह से कुछ देश पूरी तरह से तबाह हो गए, नौबत ऐसी आ गई कि उन्होंनेखुद को दिवालिया घोषित करना पड़ता है। इस सूची में सबसे पहला नाम श्रीलंका का है,वहीं हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की भी यही हाल है। हांलाकि,पाकिस्तान ने खुद को दिवालिया नहीं घोषित नहीं किया है,लेकिन पहले से ही आर्थिक मोर्चे पर संकट में पड़ा ये देश पूरी तरह से कंगाल हो चुका है। यहां तक कि मुस्लिम राष्ट्र होने के नाते पाक को लगातार मदद दे रहे अमीर देश जैसे सऊदी अरब और यूएई भी इससे अपना बकाया साफ करने को कह चुके हैं।  

पाकिस्तान की बदहाली का हाल

आपको बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान की एक तस्वीर सोशल मीडियापर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस भार्ती का एग्जाम देने आए उम्मीदवार जमीन पर बैठ के एग्जाम दे रहे है। इसके साथ ही पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली की तस्वीर और साफ हो गई है। वहीं कुछ वक्त पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) तक ने कर्ज देने से पहले जमकर हड़काया कि उसे अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है। कर्ज में गले-गले तक डूबा ये देश अगर जल्द ही आर्थिक तंगी से न उबरा तो शायद दिवालिया हो जाए। लोग या कंपनियां तो खुद को दिवालिया घोषित कर पाती हैं, लेकिन क्या होगा अगर देश भी दिवालिया हो जाए!

कंगाल हुए देशों का क्या होता है

पाकिस्तान अकेला नहीं, कई बार कई देश दिवालिया हो चुके हैं। बल्कि इकनॉमिस्ट की मानें तो लगभग सारे ही देश एक बार इस कगार पर पहुंच चुके हैं कि वे कर्ज में सिर से पैर तक डूब चुके हों। तो आखिर ऐसे देशों का क्या होता है? इस बात को समझने के लिए एक बार ग्रीस के बारे में जानते हैं।माना जाता है कि 377 ईसा पूर्व भी ग्रीस कर्ज में डूब गया था। उस समय के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं लेकिन हाल में ही ग्रीस दोबारा दिवालिया हुआ। ये साल 2015 की बात है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को 12 हजार करोड़ रुपए न चुका पाने के कारण ग्रीस को दिवालिया घोषित कर दिया गया। बाद में हालात सुधर गए। पर्यटन ने इसमें बड़ी राहत दी। हालांकि अब भी ग्रीस पर निवेशक ज्यादा पैसे लगाने से डरते हैं।

इतने बड़े घाटे के बाद भी ग्रीस को दुनिया के सभी देशों ने निकालकर फेंक नहीं दिया और न ही वहां की सरकार को जेल में डाल दिया। लेकिन कंपनी या किसी शख्स के साथ ऐसा नहीं होता। उनके मामले में होता ये है कि कर्जदाता उनकी कीमती संपत्ति को अपने नाम कर लेते हैं। वहीं देश के दिवालिया होने पर देश के भीतर की संपत्ति पर तो कर्जदाता अपना दावा नहीं कर पाते लेकिन विदेश में अगर कोई संपत्ति हो, तो उसपर जरूर अपना दावा कर सकते हैं।पाकिस्तान की बात करें तो हाल ही में एक खनन मामले में एक अदालत ने पाकिस्तान पर बड़ा जुर्माना लगाया। अब खस्ताहाल पाकिस्तान जुर्माने की रकम तो शायद ही भर सके, ऐसे में हो सकता है कि विदेशी कंपनियां पाकिस्तान की विदेश में बनी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लें। जैसे पाकिस्तान के पास अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर में रूजवेल्‍ट होटल है. ये होटल बेहद आलीशान है। कुल 1015 कमरों वाले इस होटल की साल 2015 में अनुमानित कीमत 636 मिलियन डॉलर मानी गई थी।

Leave a comment