
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने बुधवार को चीनी नौसेना के एक अनुरोध का जवाब दिया और हिंद महासागर में डूबे एक चीनी मछली पकड़ने वाले जहाज की खोज में सहायता की पेशकश की है। जहाज में कथित तौर पर 39 लोग सवार थे, जिनमें 17 चीनी चालक दल के सदस्य, 17 इंडोनेशियाई और 5 फिलिपिनो शामिल थे। हिंद महासागर के मध्य क्षेत्र में मंगलवार से डूबे जहाज को बचाने के लिए चीन ने भारत सहित कई देशों से मदद मांगी है।
गुरुवार को एक बयान में, भारतीय नौसेना ने कहा कि उसने डूबते चीनी मछली पकड़ने वाले जहाज को बचाने के लिए दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी "Air MR" तैनात की है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने ट्वीट किया "P8I विमान ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद कई और व्यापक खोज की है और संभावित रूप से डूबे हुए जहाज से संबंधित कई वस्तुओं का पता लगाया है। तत्काल प्रतिक्रिया के रूप में, SAR उपकरण को PLA (N) जहाजों के अनुरोध पर भारतीय विमान द्वारा घटनास्थल पर तैनात किया गया था।“
चीनी जहाज से मिले दो शव
चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश में गुरुवार को 2 शव मिले। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लू पेंग युआन यू 028 के डूबने के बाद चल रहे तलाशी अभियान में "2 पीड़ितों के अवशेष मिले और अब उन्हें निकाल लिया गया।" गुरुवार को मिले दोनों शवों की नागरिकता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अंतर्राष्ट्रीय खोज और बचाव प्रयासों में मदद के लिए 3 हवाई जहाज और चार जहाज भेजे हैं, राजदूत जिओ कियान ने पहले कहा, कैनबरा से जहाज को खोजने के लिए और विमान, जहाज और कर्मियों को भेजा जाएगा।
12,000 वर्ग किमी में चालक दल को खोजेगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियन मैरीटाइम सेफ्टी अथॉरिटी (AMSA) के एक प्रवक्ता ने सिन्हुआ को बताया कि ड्रिफ्ट मॉडलिंग के आधार पर, जहाज की खोज के लिए 12,000 वर्ग किमी के एक दूरस्थ क्षेत्र की पहचान की गई है।
वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बुधवार को मीडिया को बताया कि मछली पकड़ने वाले जहाज "लुपेंग युआन्यु 028" के पलट जाने के बाद चीनी और विदेशी जहाज खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए संबंधित जल क्षेत्र में पहुंच गए हैं। अधिक मदद रास्ते में है। उन्होंने कहा, "हम लापता लोगों को खोजने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"
AMSA ने कहा कि वह लापता चालक दल के बहाव की भविष्यवाणी करने के लिए चीन मौसम विज्ञान प्रशासन के साथ भी काम कर रहा है, और यह ऑस्ट्रेलिया, मालदीव और श्रीलंका में खोज और बचाव एजेंसियों के साथ अपने समन्वय को बढ़ा रहा है।
Leave a comment