जापान में रिकॉर्डतोड़ ठंड के कारण 15 लोगों की मौत, बर्फबारी के कारण 18,000 लोग प्रभावित

जापान में रिकॉर्डतोड़ ठंड के कारण 15 लोगों की मौत, बर्फबारी के कारण 18,000 लोग प्रभावित

नई दिल्लीदुनिया भर में ठंड और बर्फबारी अपना सितम ढा रही है। वहीं भारत में भी इस साल ठंड अपना सितम ढा रहा है। वहीं अमेरिका से लगाए से लगाए पूर्वी एशिया में जापान तक में बर्फबारी और हिमपात से हाल बेहाल है। वहीं बर्फीली हवाओं और ओलो के कारण जापान में मौते भी बड़ी है। दुनिया भर में बर्फबारी के कारण अमेरिका, कनाडा और जापान मुख्य रुप से प्रभावित है। वहीं जापान में 229 सेमी तक बर्फबारी हुई है वहीं अमेरिका में Bomb Cyclone ने कहर माचाए हुए है।

इस वजह से एशिया में इतनी ठंड

वहीं पूर्वी एशिया में हिमपात के कारण उड़ाने भी रद्द करनी पड़ी है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियोंका भी सामना करना पड़ा है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस समय एशिया के कई क्षेत्र आर्कटिक कोल्ड स्पैन क कारण रिकॉर्ड कम तापमान से जूझ रहा है। वहीं इस समयअमेरिका में भी सबकुछ ठप है। जन जीवन इस तरह से रुका हुआ है कि आपात स्थिति में भी लोगों को मदद नहीं मिल पा रही है। न्यूयॉर्क के बफैलो एरिया में तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें से दो लोगों की घर में मर गए हैं।

भारी बर्फबारी के कारण 18,000 लोग प्रभावित

आपको बता दे कि, इस समय जापान में भारी बर्फबारी के कारण 18,000 से अधिक लोग बिजली और पानी से वंचित रह चुके है।जापान के यामागाटा प्रान्त के कई क्षेत्रों में 229 सेमी हिमपात हुई, आओमोरी में -193 सेमी, निगाटा -170 सेमी, होक्काइडो -154 सेमी, फुकुशिमा 148 सेमी।जापान में मौसम अधिकारियों ने सार्वजनिक परिवहन और बिजली आउटेज पर संभावित प्रभावों के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया है।पूर्वी अमेरिका के कुछ हिस्सों में भीषण हिमपात और कड़ाके की ठंड से मौसम संबंधी मौतों की संख्या बढ़कर कम से कम 28 हो गई है।

14 लाख से ज्यादा घर और व्यवसाय प्रभावित

संयुक्त राज्य अमेरिका में लाखों लोग "सर्दियों के तूफान" से प्रभावित हुए हैं। बम चक्रवात से 14 लाख से ज्यादा घर और व्यवसाय गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं क्योंकि इससे ब्लैकआउट, बिजली आउटेज और तापमान में गिरावट आई है। अमेरिका के मुख्य शहरों में बर्फबारी ने लोगों को बहुत ही ज्यादा परेशानी में डाल दिया है। अमेरिका में हालात बेकाबू हो गए हैं। लोग घरों में कैद हैं।उत्तरी कनाडा में भयानक ठंड की वजह से तापमान माइनस -52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालत ये है कि पानी कुछ सेकंड में जम जा रहा है।अमेरिका से सटे कनाडा में भी बर्फबारी से सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है. सड़क पर बर्फ की चादर बिछ चुकी है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते है कि कैसें सड़के के किनारे पेड़ों पर बर्फ गिरी हुई है।

Leave a comment