
Workplace Burnout: आज की दुनिया में काम करने वालो लोगों की पूरी जिंदगी अस्त व्यस्त रहती है। लोग वर्कलाइफ बैंलेस बनाने के लिए काफी संघर्ष करते दिखाई देते हैं। जिसका असर लोगों के निजी और प्रोफेशनल जीवन पर पड़ता है। इसका कारण वर्कप्लेस का प्रेशर होता है। भाग-दौड़ वाली जिंदगी में लोग किसी भी क्षेत्र में खुद को पीछे नहीं देखना चाहते हैं। इसी कारण लोगों पर काम का प्रेशर, परफॉर्मेंस का दवाब, टारगेट पूरा करना, सैलरी कम होने की परेशानी समेत कई अन्य प्रेशर होता हैं, जिसके कारण लोगों के मेंटल हेल्थ पर काफी प्रभाव पड़ता है। हालांकि, मेंटल स्थिति को ठीक रखने के लिए कई कंपनियां सेमिनार भी करवाती हैं लेकिन हम आपको ऐसे चार उपाय बताएंगे, जिसपर अमल करने के बाद आप वर्कप्लेस बर्नआउट दूर कर सकते हैं।
ना कहना सीखें
अकसर काम का दवाब बर्नआउट के साथ ही आपका सेहत भी खराब कर सकता है। इसलिए सभी काम को करने के लिए हामी ना भरें। कभी-कभार काम को सम्मान पूर्वक ना कहना भी सीखें। हर बार काम के लिए हामी भरना खुद को नजरअंदाज करने का लक्षण होता है। इसलिए काम के साथ सेल्फ केयर पर ध्यान देना जरुरी होता है। इससे आप आगे बिना किसी कुंठा के काम कर पाएंगे।
मनोरंजन के साधन अपनाएं
अगर आपको लगता है कि आप काम करते समय या उसके बाद बिना किसी कारण कहीं खोये हुए हैं तो एक रुटीन बनांए, जिसमें अपनी फेवरेट हॉबी और म्यूजिक जैसी मनोरंजक चीजों को शामिल करें। इससे आप काम के प्रेशर को भूल कर अपने पंसद की चीजें कर पाएंगे।
नाकारात्मक चीजों से बचें
अकसर लोग वर्कप्लेस पर खाली समय में चुगली या अनावश्यक चर्चाएं होती रहती हैं। इन चर्चाओं से हमेशा दूर रहें। इससे आपकी एनर्जी और समय दोनों बचेगा।
अपनी प्राथमिकता तय करें
काम के दवाब में अकसर हम कई चीजों को इग्नोर करने लगते हैं। जैसे परिवार, दोस्त, पर्यटन आदि। तो हमेशा उन चीजों को अपनी प्राथमिकता बनाए, जो आपके लिए स्पेशल हैं।
Leave a comment