Haryana Vacancy 2026: हरियाणा पुलिस के इस पद पर निकली 5000+ भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

Haryana Vacancy 2026: हरियाणा पुलिस के इस पद पर निकली 5000+ भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

Haryana Police Constable Vacancy 2026: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 5500पदों को भरा जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आज से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है, जहां चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3के पे स्केल में 21,700से 69,100रुपये तक वेतन मिलेगा। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25जनवरी 2026है, इसलिए बिना देर किए तुरंत अप्लाई करें। 

कितने पदों पर निकली भर्ती?

HSSC के पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों पर निकाली भर्ती के अनुसार, कुल 5500पदों को भरा जाएगा। इन पदों में पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी): 4500पद, महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी): 600पद और पुरुष कांस्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस): 400पद शामिल हैं। इन सभी पदों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

1. शैक्षणिक योग्यता:किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। मैट्रिक स्तर तक हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य।

2. आयु सीमा:01जनवरी 2026को 18से 25वर्ष। आरक्षित वर्गों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

3. अन्य:उम्मीदवारों को HSSC CET ग्रुप C में क्वालीफाई होना अनिवार्य है।

कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर अपने नंबर से खुद को रजिस्टर करें।

4. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

5. फिर अपनी व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज के साथ फॉर्म भरें और सबमिट करें।

6. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें।

चयन प्रक्रिया

1. CET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग:CET ग्रुप C स्कोर से उम्मीदवारों को चुना जाएगा।

2. फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT): ऊंचाई और छाती की माप ली जाएगी।

पुरुष (जनरल):ऊंचाई 170सेमी, छाती (अनएक्सपैंडेड) 83सेमी, (एक्सपैंडेड) 87सेमी।

पुरुष (आरक्षित):ऊंचाई 168सेमी, छाती (अनएक्सपैंडेड) 81सेमी, (एक्सपैंडेड) 85सेमी।

महिला (जनरल): ऊंचाई 158सेमी।

महिला (आरक्षित):ऊंचाई 156सेमी।

3. फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST): रनिंग टेस्ट (क्वालीफाइंग)।

4. नॉलेज टेस्ट:ऑफलाइन OMR आधारित, 100प्रश्न। विषय: जनरल साइंस (50%), जनरल स्टडीज, मेंटल एप्टीट्यूड, करंट अफेयर्स, एग्रीकल्चर, एनिमल हसबैंड्री, जनरल रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, कंप्यूटर नॉलेज (10%), हरियाणा संबंधित जानकारी (20%)। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं, लेकिन अनजान प्रश्नों के लिए 5वां ऑप्शन न चुनने पर 0.97अंक कटेंगे। न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स: जनरल 50%, एससी/एसटी 40%।

5. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम।

Leave a comment