
Women's Health Tips: आजकल के कल की रोजमर्रा जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। भागमभाग वाली जिंदगी में ऑफिस और घर के बीच बैलेंस बनाते हुए खुद के हेल्थ का ख्याल रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। इन सभी के बीच महीलाएं अपने काम, परिवार और रोजमर्रा कामों में हाथ बंटा रही हैं। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। जैसे सब्जियों से भरपूर डाइट लें, एक्सरसाइज करें, मोटा अनाज जरूर खाएं, ढेर सारी फल और सब्जियां खाएं साथ ही पानी खूब पिएं। आज हम आपको इस आर्टिकल में महिलाओं के लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं जिसके जरिए वह स्वस्थ जिंदगी तो जरूर जी सकती हैं।
एक्सरसाइज करें
अपने घर और ऑफिस के बीच बैलेंस बनाने के चक्कर में महिलाएं खुद की हेल्थ को इग्नोर कर देती हैं। खुद को फिट रखने के लिए महिलाओं को रोज सुबह 30 या 25 मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए। ऐसा करने से दिल की बीमारी, जोड़ों में दर्द की परेशानी से निजात मिल जाता है।
सही बॉडी मास इंडेक्स
आप अपने बॉडी मास इंडेक्स का जरूर ख्याल रखें। बता दें, 25 से 29.9 के बीच BMI को ज्यादा वजन माना जाता है।
स्ट्रेस को करें दूर
स्ट्रेस के कारण आपको कई तरह की बीमारी का सामना पड़ सकता है। इसलिए अच्छी नींद लें और अच्छा भोजन करें। ऐसा करने से आप स्ट्रेस से छुटकारा पा सकते हैं और साथ ही दिल के स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
खूब पानी पिएं
मनुष्य के शरीर में 60 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है। अगर आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो कई सारी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दिन में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं।
Leave a comment