11 शादियां कर चुकी इस महिला को 12वें पति की है तलाश

11 शादियां कर चुकी इस महिला को 12वें पति की है तलाश

नई दिल्ली:  अमेरिका के ऊटा की रहने वाली एक महिला इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। चर्चा में बने रहने की बात जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल ये महिला अपने शादी टूटने के कारण परेशान चल रही हैं। बता दें कि इस महिला का नाम मोनेट डियास बताया जा रहा हैं और ये अभी 52 साल की हो चुकी हैं। मोनेट ने अभी तक कुल 11 शादीयां कर चुकी हैं, लेकिन किसी भी पार्टनर के साथ वो ज्यादा लंबे समय तक नहीं रही हैं।

बता दें कि महिला अब 12 वें पति की तलाश में हैं और महिला को ऐसा लगता है कि इस बार उन्हें इस बार एक अच्छा पति मिलेगा। मोनेट एक इंटीरियर डिजाइनर हैं, जो TLC  के शो Addicted to Marriage  में भी नजर आ चुकी हैं।इस शो में उनके रिशते को उनके बॉयफ्रेंड के साथ दिखया गया हैं।शो को देखकर मोनेट और जॉन के फैंस को ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा हैं पर एक सीरियस लड़ाई की वजह से दोनों का रिलेशनशिप टूट गया।

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच झगड़ा रिलेशनशिप और उनके भविष्य को लेकर शुरू हुआ था। शो में डियास ने कहा कि ब्रेकअप मेरे लिए बहुत कठिन होता हैं। मैं दुखी इसलिए हूं क्योंकि मै जॉन से प्यार करती थी,लेकिन झगड़े के बाद अलग होने का फैसला सही हैं। आगे महिला ने कहा एक और नाकामी हाथ लगने के बाद मुझे दुख हो रहा हैं क्योंकि इस रिलेशनशिप के लिए मैंने बहुत मेहनत की थी।वो कहते हैं न कि आप जिससे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं वो ही आपको ज्यादा दुख पहुंचाता हैं।

Leave a comment