
नई दिल्ली: कहते है कि इस दुनिया में जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है और ये तय करने वाला भगवान है कि किस इंसान की मौत कैसे, कब और कहां होनी है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा शहर है जहां सांस लेना मौत को बुलावा देना है। शायद ये बात सुनकर आप एक बार हैरान तो होंग लेकिन ये सच है ऑस्ट्रेलिया देश में एक ऐसा शहर है जिसमें जाकर सांस लेना मौत को बुलावा देना है। हालांकि उस शहर से लोगों को खाली करवा दिया है। आज हम आपको उसी शहर के बारे में बताएंगे ताकि आप भी उस शहर में जाने से पहले कहीं बार सोचे।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के विट्टेनुम को माइनिंग टाउन के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन अब इसे ऑस्ट्रेलिया का चेर्नोबिल भी कहा जाने लगा है। कहा जाता है कि इस शहर में हवा इतनी जहरीली हो गई है कि इसमें सांस लेने से एक इंसान की मौत भी हो सकती है। हालांकि इस शहर को पूरी तरह खाली करवा दिया गया है। फिलहाल इस शहर में एक भी इंसानों का मौजुदगी नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं इस टाउन को माप से भी हटा दिया गया है। विट्टेनुम क्लोजर एक्ट के तहत लोगों को 31अगस्त तक शहर खाली करने का अल्टीमेटम मिला था। लोगों को वार्निंग दी गई थी कि या तो खुद शहर छोड़ दें या उन्हें जबरदस्ती निकाला जाएगा। अभी तक इस शहर में 2 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई दी है।
वहीं इस जहरीले शहर होनो का कारण यह भी है कि इस टाउन में 1943से कई परिवार आकर बसने लगे थे। माइनिंग एरिया होने की वजह से यहां कई तरह जहरीली गैसों का रिसाव होता था। इस वजह धीरे-धीरे कई लोगों की जान जाने लगी। 1966में लॉस और हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह से विट्टेनुम माइन को बंद कर दिया गया. यहां माइनिंग को बैन कर दिया गया।
Leave a comment