WINTER SESSION 2025: ‘मुझे नाम बदलने की यह सनक समझ नहीं आती’ मनरेगा का नाम बदलने पर बोलीं प्रियंका गांधी

WINTER SESSION 2025: ‘मुझे नाम बदलने की यह सनक समझ नहीं आती’ मनरेगा का नाम बदलने पर बोलीं प्रियंका गांधी

WINTER SESSION 2025: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे बार-बार मेरे पिता के बारे में बात करते हैं, कहते हैं कि हम जो पैसा भेजते हैं, वह पूरा लोगों तक नहीं पहुंचता। पंचायती राज बिल इसलिए लाया गया था ताकि सरकारी फंड सीधे गांवों तक पहुंचे और गांव वाले तय कर सकें कि पैसा कैसे खर्च होगा। लेकिन अगर आप इसका उल्टा कर रहे हैं, तो आप भ्रष्टाचार कैसे खत्म कर रहे हैं?। आप अपनी ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं। पहले मनरेघा के लिए 90% फंड केंद्र सरकार से आता था, लेकिन अब सिर्फ़ 40% केंद्र से आएगा।  आप सत्ता का केंद्रीकरण करना चाहते हैं।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन विधेयक 2025 पर कहा, "मुझे नाम बदलने की यह सनक समझ नहीं आती। इसमें खर्चा बहुत होता है इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि वे बेवजह ऐसा क्यों कर रहे हैं। मनरेगा ने गरीब लोगों को 100 दिन के रोज़गार का अधिकार दिया था। यह बिल उस अधिकार को कमज़ोर करेगा। उन्होंने दिनों की संख्या तो बढ़ा दी है लेकिन मज़दूरी नहीं बढ़ाई है।

ग्राम पंचायत का अधिकार छीना जा रहा है- प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पहले ग्राम पंचायत तय करती थी कि मनरेगाका काम कहां और किस तरह का होगा, लेकिन यह बिल कहता है कि केंद्र सरकार तय करेगी कि फंड कहां और कब देना है, इसलिए ग्राम पंचायत का अधिकार छीना जा रहा है। हमें यह बिल हर तरह से गलत लगता है।

Leave a comment