Search KhabarFast

Press ESC to close

तान्या संग अफेयर की अफवाह से परेशान हुए अमाल, फैंस से की खास अपील

तान्या संग अफेयर की अफवाह से परेशान हुए अमाल, फैंस से की खास अपील

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में अमाल मलिक और तान्या मित्तल की दोस्ती को फैंस ने काफी पसंद किया, लेकिन बाद में इनकी दोस्ती में दरार आ गई थी। शो में अमाल और तान्या को लिंक भी किया गया था। वीकेंड का वार के एक एपिसोड में उर्फी जावेद ने घर में आकर बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें लिंक किया जा रहा है। उनकी जोड़ी को लोग पसंद कर रहे हैं। अमाल ने उस वक्त टास्क के दौरान तान्या के लिए गाना भी गाया था।

वहीं, इस शो के खत्म होने के बाद भी ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अमाल को लोग अभी भी तान्या के साथ लिंक कर रहे हैं। एक्स पर सिंगर ने इस पूरे मुद्दे पर रिएक्ट किया। उन्होंने यूजर्स से कहा कि उनके और तान्या के बीच कुछ नहीं है। टास्क के दौरान उन्होंने तान्या के लिए गाना गाया था। इसलिए उन दोनों को लिंक करना बंद किया जाए।

अमाल ने फैंस से कही ये बात

अमाल ने लिखा कि भाई ये एक टास्क था। ये सही नहीं होगा अगर मैं ईगो स्टिक एक्ट करूंगा। वो नहीं करूंगा जो शो में होस्ट और गेस्ट हमें करने को कहते हैं। अगर शो को किसी टास्क के लिए दो लोगों को पेयर करने की जरूरत पड़ती है, उन्हें डांस स्किट या कुछ भी कराना होता है, तो हम लोग ऐसा करते हैं। ये चैनल का क्रिएटिव है, लेकिन आप लोग इसे लगातार बेतुका रोमांस बता रहे हैं। तान्या ने शो में मेरी जितनी भी केयर की, मेरी चिंता की, उसके लिए मैं उसका आभारी हूं।

आमाल ने की अपील

आमाल ने आगे लिखा कि मुझे पता है शो में मैंने कुछ चीजें ऐसी कही हैं जिन्होंने तान्या और उनके फैंस का दिल दुखा होगा।  मैंने गुस्से में या उसे उकसाने के लिए जो भी किया उसका मुझे दुख है। कुछ चीजें बस हो जाती हैं, फिर हमें अपनी गलती का एहसास होता है और हम उस पर काम करते हैं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि हमें लिंक करना बंद करें। ना ही हमसे उम्मीद करें कि हम एक खास तरीके से इंट्रैक्ट करें। तान्या का बार-बार मेरे साथ लिंक करना उसकी इमेज को खराब करेगा। इस दौर से किसी भी लड़की को नहीं गुजरना चाहिए उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं आप लोगों को हमारी दोस्ती पसंद आई, लेकिन हम दोनों के ही फैंस को हमारे स्पेस की इज्जत करनी चाहिए।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast