Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या पाकिस्तान होगा इजरायल का अगला टारगेट? ईरान तनाव के बीच PAK में दहशत

क्या पाकिस्तान होगा इजरायल का अगला टारगेट? ईरान तनाव के बीच PAK में दहशत

Israel and Iran: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक चिंताओं को बढ़ा दिया है। शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। जिसमें ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स चीफ हुसैन सलामी समेत कई शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों की मौत की खबरें हैं। इस हमले ने न केवल ईरान को हिलाकर रख दिया। बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी डर का माहौल पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ जानकार दावा कर रहे है कि इजरायल का अगला निशाना पाकिस्तान हो सकता है।  
 
इजरायल की रणनीति और पाकिस्तान की चिंता
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए किया गया। इजरायली रक्षा बल (IDF) ने ऑपरेशन 'नेशन ऑफ लायंस' के तहत तेहरान नतांज और फोर्दो जैसे परमाणु ठिकानों पर हमले किए। और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इजरायल के हमले की कड़ी निंदा की और इसे ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। लेकिन पाकिस्तान की शिया आबादी और ईरान के प्रति समर्थन ने इस्लामाबाद को जटिल स्थिति में डाल दिया है। जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान का परमाणु हथियारों का जखीरा और उसकी सैन्य ताकत इजरायल के लिए चिंता का विषय हो सकती है।  
 
अमेरिका की भूमिका और क्षेत्रीय तनाव
पाकिस्तान की चिंता तब और बढ़ गई जब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस का उपयोग ईरान के खिलाफ कर सकता है। यह दावा पाकिस्तानी सुरक्षा विशेषज्ञ इम्तियाज गुल ने किया। जिसने दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग पर सवाल उठाए। लेकिन अमेरिका ने स्पष्ट किया कि ईरान पर हमले में उसकी कोई भूमिका नहीं थी।  
 
क्या है अगला कदम?
ईरान ने जवाबी हमले की चेतावनी दी है और इजरायल ने भी साफ कहा है कि वह किसी भी प्रतिक्रिया का कड़ा जवाब देगा। इस बीच पाकिस्तान की स्थिति नाजुक बनी हुई है। क्या इजरायल वाकई में पाकिस्तान को निशाना बनाएगा यह अभी अनिश्चित है। लेकिन क्षेत्रीय तनाव ने वैश्विक शांति के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ढाका में फिर सुलगा बांग्लादेश, अवामी लीग के 30 घरों में आगजनी, कई कार्यकर्ता घायल

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। नरेल जिले के एक गांव में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर जमकर बवाल हुआ। करीब 30 घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

RBI का बड़ा प्रस्ताव, एक बटन दबाते ही बंद होंगे बैंक खाते से सभी ऑनलाइन पेमेंट; फ्रॉड पर लगेगी लगाम

RBI Propsal To Stop Fraud: डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। RBI ने ‘Stop Switch’ सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत ग्राहक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शक होने पर एक बटन दबाकर अपने बैंक खाते से होने वाले सभी नए डिजिटल डेबिट ट्रांजैक्शन रोक सकेंगे।

India-Nepal Relation: नेपाल को PM मोदी का बड़ा तोहफा...24 हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज, IIT कैंपस और इनोवेशन हब बनाने का किया ऐलान

ndia-Nepal Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आज सोमवार को मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह एक नई वीकली ट्रेन सर्विस है जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ेगी। यह नई पैसेंजर सर्विस भारत और नेपाल के बीच क्रॉस-बॉर्डर रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है, साथ ही दो महत्वपूर्ण धार्मिक जगहों के बीच यात्रा को आसान बनाएगी, जिनके बीच लंबे समय से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast