
हिसार: भाजपा नेता सोनाली फोगाट की 22 अगस्त के दिन अचानक मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि परिजनों ने इससे हत्या की आंशका जताई थी और गोवा में सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने पीए के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि पीए सुधीर सांगवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पूछताछ में पीए ने कबूला की सोनाली को नशीली पदार्थ दी गई थी।
धीरे-धीरे सोनाली की मौत को लेकर नए खुलासे होते जा रहा है। हालांकि सोनाली की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने नहीं आ है। वहीं कहा जा रहा है कि सोनाली की मौत क राज खोलने के लिए अभी 90 दिन यानी 3 महीने का समय लगेगा। दरअसलचिकित्सकों ने बताया कि मौत का कारण तीन सैंपल की जांच के बाद ही बता सकेंगे। इन सैंपल की रिपोर्ट आने में तीन महीने तक का समय लगने के आसार हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि मौत के बाद पहले शव के पोस्टमार्टम के लिए जितनी जल्द सैंपल लिए जाएं उतने ही बेहतर व सटीक परिणाम आते हैं। लेकिन सोनाली की मौत के 52 घंटे बाद सैंपल लिए गए। जिस कारण से रिपोर्ट आने में समय चलेगा। रिपोर्ट के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने शव में खाने के अवशेष का विसरा, हार्ट, किडनी सहित अन्य अंगों के टुकड़े, ब्लड सैंपल, शरीर में मौजूद तरल पदार्थ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इन सभी के विश्लेषण के बाद ही चिकित्सक अपनी रिपोर्ट देंगे।
बता दें कि 22 अगस्त को गोवा में सोनाली की हार्ट अटैक से मौत की खबर सामने आई थी। जिससे सभई को हैरान कर दिया था। वहीं परिजनों ने हत्या की आंशका जताई थी। जिसके बाद भाई ने पीए के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और साथ ही रेप, ब्लैकमनिंग के समेत कई आरोप लगाए है।
Leave a comment