
नई दिल्ली: शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसके बंधन में बंधने के बाद लड़का-लड़की के नए जीवन की शुरूआत होती है। वहीं शादी के बाद कोई तीसरा इस रिश्ते में आने की कोशिश करता है तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जा जाता है। लेकिन कहते है कि भई ये कलयुग है यहां कुछ भी हो सकता है। ऐसे में एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां एक पत्नी अपने पति के लिए एक नहीं बल्कि तीन-तीन गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही है।हालांकि एक गर्लफ्रेंड उसने चुन लिया है। लेकिन दो की तलाश अभी बाकी है। इतना ही नहीं महिला ने इसके लिए बकायदा विज्ञापन दिया है।
आपको बता दें कि महिला थाइलैंड की रहने वाली बताई जा रही है। 44 साल की पत्थीमा नाम की महिला ने विज्ञापन दिया कि तीन पढ़ी लिखी और खूबसूरत महिला की तलाश है जो पति को खुश रखें और काम में हाथ बंटा सके। इसके बदले में गर्लफ्रेंड को 32 हजार रुपए प्रति महीने बतौर सैलरी मिलेगी। महिला ने कहा कि अपने पति के लिए तीन गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही हूं। जो चाहे तो पति के साथ सो सकती है और घर के कामकाज में हाथ बंटाए और बच्चों की देखभाल कर सके।
वहीं महिला ने कुछ शर्ते भी रखी है। पत्थीमा ने विज्ञापन में शर्त रखी है कि अप्लाई कर रही महिलाओं का एचआईवी (HIV)टेस्ट जरूरी होगा। उम्र 30-35 साल के बीच होने चाहिए। हाई स्कूल या स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। महिलाओं को खाना-पीना और रहना फ्री होगा। चाहे तो वो पति के साथ बेड भी शेयर कर सकती है। पत्थीमा का यह अजीबो गरीब जॉब ऑफर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पत्थीमा ने बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रही है। जिसकी वजह से वो पति का ख्याल नहीं रख पा रही है। घर की देखभाल भी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि वो पति को खुश नहीं रख पाती है जिसकी वजह से खुद को बुरी पत्नी के रूप में देखती है।
Leave a comment