दिसंबर में भी क्यों हो रहा गर्मी का अहसास? मुंबई में 16 साल पुरान गर्म दिन का रिकॉर्ड टूटा

Winters Of Delhi: साल 2024 खत्म होने को है। दिसंबर के भी पांच दिन बीत गए हैं। लेकिन पता नहीं चला रहा आखिरकार ठंडी कहां गूम हो गई है या इस आने का रास्ता भूल गई है। नवंबर और दिसंबर आते ही लोग कंपकपाने वाली ठंड का सामना करने के लिए तैयारी में जुट जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। ठंड के मौसम में भी लोग एसी और कूलर चाने को मजबूर हैं। दिल्ली की फेमस ठंड इस बार आलस में डूबी हुई है।
दिल्ली में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा
दिसंबर के महीने में राजधानी दिल्ली में 24 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। इसके अलावा मुंबई में तो 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। बता दें कि मुंबई में 4 दिसंबर को 37.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई की कलीना ऑब्जरवेटरी में 5 दिसंबर 2008 को 37.7 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया था। वहीं पिछले महीने की 29 नवंबर को मुंबई का मिनिमम टेंपरेचर 16.5 सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो की आठ साल में सबसे कम तापमान था। मौसभ विभाग का कहना है कि तापमान का बदलाव साइक्लोन फेंगल की वजह से हो रहा है।
दिल्ली में कब आएगी ठंडी?
मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार दिल्ली में दिसंबर में गर्मी रहेगी क्योंकि उत्तर-पश्चिमी भारत में विक्षोभ है। वहीं, मौसम एक्सपर्टस की माने तो 10 दिसंबर के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इससे ऊपरी राज्यों में बर्फबारी और पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। दिल्ली में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन बारिशों के बाद तापमान में गिरावट आने की आशंका है। बुधवार यानी 4 दिसंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री था। यानी सामान से तीन प्वाइंट ज्यादा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था।यानी सामान्य से एक प्वाइंट ज्यादा।
Leave a comment