पुतिन को क्यों चुनौती दे रहा है वैगनर ग्रुप?जानें कौन है येवगेनी प्रिगोझिन

पुतिन को क्यों चुनौती दे रहा है वैगनर ग्रुप?जानें कौन है येवगेनी प्रिगोझिन

Mutiny in Russia:रूसी भाड़े के समूह ((Mercenary Group) वैगनर के प्रमुख, येवगेनी प्रिगोझिन ने शनिवार को रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की कसम खाई है।जिसके एक दिन बाद ही उन्होंने सेना द्वारा अपने लोगों पर हमला किए जाने का भी आरोप लगाया है। आइए जानें की कौन है येवगेनी प्रिगोझिन? और ये क्यों नाराज हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से।

आपको बता दें कि, 62 वर्षीय प्रिगोझिन रूसी भाड़े के समूह के संस्थापक हैं जिसे आज के दौर में वैगनर ग्रुप के नाम से भी जाना जाता है। इस समूह ने बखमुट सहित कई प्रमुख यूक्रेनी शहरों पर कब्ज़ा करने का नेतृत्व किया और रूस में सार्वजनिक प्रशंसा प्राप्त की। प्रिगोझिन ने अपने ग्रुप में लोगों को भर्ती करने के लिए लिए रूसी जेलों का दौरा किया था। जहां से उन्होंने 50,000 सजा काट रहे दोषियों को अपने समूह में शामिल किया। इसके सात ही प्रिगोझिन ने दोषियों से  वादा किया कि अगर वे वैगनर के साथ फ्रंट-लाइन ड्यूटी के आधे साल के दौरे से बच गए तो उन्हें माफ़ कर दिया जाएगा।जिनमें से लगभग 10,000 सैनिक बखमुत में मारे गए थे।

साधारण बैकग्राउंड से हॉटडॉग विक्रेता

प्रिगोझिन एक साधारण बैकग्राउंड वाले परिवार से संबंध रखते थे। वह एक साधारण से एक हॉटडॉग विक्रेता के रूप में कार्य करते थे। इसके साथ ही प्रिगोझिन रूसी राष्ट्रपति के करीबी आंतरिक सर्कल का हिस्सा बनने से पहले पुतिन के शहर, सेंट पीटर्सबर्ग के मूल निवासी थे।

आपको बता दें कि, प्रिगोझिन को चोरी और धोखाधड़ी का दोषी ठहराए जाने के बाद सोवियत काल के दौरान उन्हें लगभग एक दशक तक जेल में रखा गया था। 1990 के दशक में, उन्होंने एक मामूली सफल फास्ट-फूड कंपनी शुरू की।

पुतिन के शेफ के तौर पर जाने जाते थे प्रिगोझिन

आतिथ्य क्षेत्र में अनुभव के साथ, प्रिगोझिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक लक्जरी स्थल खोला, जिसके ग्राहकों में पुतिन भी शामिल थे। इसके बाद उन्होंने केजीबी में काम करने से लेकर स्थानीय राजनीति में कदम रखा।

जिस कंपनी की उन्होंने स्थापना की थी वह एक समय क्रेमलिन के लिए काम करती थी, जिससे प्रिगोझिन को "पुतिन के शेफ" का उपनाम मिला।

Leave a comment