
नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगवार की सक्रियता ज्यादा बढ़ गई है और पंजाबी सिंगरों से लेकर एक्टरों तक को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पहले सिद्धू की हत्य फिर मनकीरत को जान से मारने की धमकी और अब कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिली है। लेकिन इन बातों के बीच एक बात सोचने वाली है कि ये गैंगस्टर सिंगरों के पीछे क्यों पड़े है?उनकी क्या दुश्मनी है सिंगरों के साथ?तो आज हम आपको इसी बात से पर्दा उठाएंगे।
दरअसल सिद्धू की हत्या के बारें में लॉरेंस से पूछताछ की तो एक नया एंगल सामने आए जिससे साफ हो गया कि गैंगस्टर के और सिंगर के बीच क्या दुश्मनी है। बता दें कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में जब कोई नया-नया कलाकार अपने कदम रखता है तो उसपर गैंगस्टर अपना पैसा लगाते हैं। नए कलाकारों के लिए एल्बम बनाने में भी मदद करते हैं और बाद में उनके साथ प्रॉफेट भी शेयर कर लेते हैं। ऐसे में पूरी इंडस्ट्री में उनकी एक सक्रिय भूमिका रहती है। यही वजह है कि पंजाब के उभरते कलाकार इन गैंगस्टर के संपर्क में आते हैं।
इसके अलावा जब गैंगस्टरों और ,सिंगरों के बीच सपंर्क हो जाते है तो इनकी शेयर ज्यादा बढ़ जाते है जिसको देने के लिए अगर कोई सिंगर मना करता है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। वहीं दूसरी ओर गैंगस्टर के किसी खास की हत्या हो जाती है और उसमें किसी सिंगर का हाथ होने का पता चलता है तो भी गैंगस्टरों के निशाने पर सिंगर आ जाते है।
Leave a comment