Search KhabarFast

Press ESC to close

दाऊद इब्राहिम पर दिए बयान पर ममता कुलकर्णी का यू-टर्न, कहा- उनके कमेंट को गलत समझा गया

दाऊद इब्राहिम पर दिए बयान पर ममता कुलकर्णी का यू-टर्न, कहा- उनके कमेंट को गलत समझा गया

Mamta Kulkarni on Dawood Ibrahim: 90 के दशक की मशूहर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अर स्प्रिरिचुअल लीडर बन चुकी हैं। बीते दिन उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुंबई बम धमाके मे दाऊद इब्राहिम का हाथ नहीं है और वह आतंकवादी भी नहीं है। जिसके बाद काफी ज्यादा विवाद शुरू हो गया था। लेकिन अब ममता कुलकर्णी ने अपने बयान पर यू-टर्न ले लिया है।

यूपी के गोरखपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा कि मेरे शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया। मुझे सबसे पहले सवाल पूछा गया कि क्या अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से नाम जुड़ा है। तो, मैंने कहा यह गलत है, मेरा न कभी दाऊद इब्राहिम से मिलना हुआ और न मैं उन्हें जानती हूं। उन्होंने आगे कहा कि मेरा कभी जिसके साथ नाम जुड़ा था, विक्की गोस्वामी उससे भी मैंने नाता तोड़ दिया है। उसने भी कभी देशविरोधी काम नहीं किया। आपने कभी सुना है कि विक्की गोस्वामी ने कोई ब्लास्ट किया? मेरा किसी देशविरोधी से कोई संपर्क नहीं रहा है। मैं कट्टर हिंदूवादी हूं, इसलिए तो मैंने भगवा धारण किया। अगर मैंने इसे धारण किया है तो आपको ही मुझे शक्ति देनी चाहिए।

'दाऊद इब्राहिम मेरे लिए एक आतंकवादी है- ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने आगे कहा कि, 'दाऊद इब्राहिम मेरे लिए एक आतंकवादी है, उसकी वजह से कई मासूम लोगों को जान गंवानी पड़ी। विक्की गोस्वामी का उसके साथ क्या संबंध है, मुझे कुछ नहीं पता। मुझे अभी अंडरवर्ल्ड एक्टिविटीज के बारे में कुछ नहीं बोलना।'

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

Bollywood News: 'जो डर गया, वो मर गया...', सलमान खान के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपनी शर्टलेस जिम तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी मस्कुलर बॉडी दिख रही थी। साथ ही उन्होंने एक रहस्यमयी मैसेज भी लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया। एक्टर ने अपनी मसल्स दिखाते हुए दो तस्वीरें पोस्ट कीं और इंस्टाग्राम पर लिखा, "सलमान खान डर गया। जो डर गया वो मर गया

सौरव गांगुली पर बन रही फिल्म का पोस्टर देख क्यों भड़के लोग? बोले- मजाक चल रहा है क्या

Saurav Ganguly Biopic: सौरव गांगुली के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्ममेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म बायोपिक दादा-द सौरव गांगुल स्टोरी का पहला लुक पोस्टर जारी किया है। फिल्म के पहले पोस्टर में 2002 की ऐतिहासिक नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली के शर्ट उतारकर हवा में लहराने वाले आइकॉनिक मोंमेट को दिखाया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast