UK: अब कौन बनेगा राजा? जानें क्या कहते है ब्रिटेन के राजशाही नियम

UK: अब कौन बनेगा राजा? जानें क्या कहते है ब्रिटेन के राजशाही नियम

नई दिल्लीब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद एक का अंत हो गया है। महारानी एलिजाबेथ का निधन 8 सितंबर को स्कॉट लेंड बाल्मोरल कैसलमें हुआ, वह 96 वर्ष की थी। महारानी 70 वर्षों तक यूनाइटेड किंगडम के सम्राट के रूप में कार्य किया, जिससे वह इतिहास में दूसरी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली संप्रभु बन गईं। अब उनकी मौत के बाद यह सवाल उठता है कि ब्रिटेन के सिंहासनपर कौन बैठेगा?

आपोक बता दे कि,अब उनके निधन के बाद यह जिम्मेदारी बेटे प्रिंस चार्ल्स को मिल गई है। महारानी के आखिरी समय में प्रिंस चार्ल्स बाल्मोरल महल में ही उनके पास थे। प्रिंस चार्ल्स बिर्टेन के नए राजा होंगे। राज महल के अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन के नए राजा को महाराज चार्ल्स तृतीय के नाम से जाना जाएगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे और ब्रिटेन के नए महाराज चार्ल्स ने गुरुवार को कहा कि उनकी मां का निधन उनके और उनके परिवार के सभी सदस्यों के लिए 'सबसे बड़े दुख' का क्षण है।

ब्रिटिश हुकूमत पर सबसे ज्यादा समय तक किया राज

ब्रिटिश हुकूमत पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल में 96साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से ब्रिटिश इतिहास में किसी शाही हस्ती के सबसे लंबे शासनकाल का अंत हो गया। तिहत्तर वर्षीय चार्ल्स ने कहा, '‍मेरी प्यारी मां, महामहिम महारानी का निधन, मेरे और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए सबसे बड़े दुख का क्षण है।' चार्ल्स ब्रिटिश सिंहासन पर काबिज होने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।

क्या कहता है ब्रिटेन का राजशाही नियम

ब्रिटिश राजशाही के नियम कहते हैं कि सम्राट या महारानी की मृत्यु के तुरंत बाद नया राजा सिंहासन का हकदार होता है। इसका मतलब है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स, उनकी मृत्यु के तुरंत बाद राजा बन गए। हालांकि, चार्ल्स के औपचारिक राज्याभिषेक में यह महीनों या उससे भी अधिक समय लग सकता है। एलिजाबेथ के मामले में, अपने पिता किंग जॉर्ज षष्ठम के निधन के बाद छह फरवरी, 1952 को वह महारानी बन गई थीं लेकिन इसके 16 महीने बाद दो जून, 1953 को उनका राज्याभिषेक हुआ।

Leave a comment