पाकिस्तान में ट्रेनिंग और बब्बर खालासा से कनेक्शन..., सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाला शख्स है कौन?

पाकिस्तान में ट्रेनिंग और बब्बर खालासा से कनेक्शन..., सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाला शख्स है कौन?

Sukhbir Singh Badal Latest News: शिरोमणी अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ। ये हमला तब हुआ जब वो अकाल तख्त के द्वारा सुनाए गए सजा का पालन करने के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के गेट पर बैठ कर पहरेदारी कर रहे थे। तभी अचानक एक शख्स ने उनकी ओर बंदूक तान दी। जबतक हमलावर बादल पर गोली चलाता, उससे पहले वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। हालांकि, उसी दौरान हमलावर ने फायरिंग भी की। लेकिन इससे किसी को कोई चोट नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के रुप में हुई है। वो लंबे समय तक जेल में रहा है। साथ ही वो देशद्रोह समेत कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है। नारायण सिंह चौड़ा पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुका है। और वो कट्टरपंथी खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। साथ ही अकाली दल के नेताओं ने इस घटना की न्यायीक जांच करवाने की मांग की है।

कौन है नारायण सिंह चौड़ा?

जानकारी के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला शख्स नारायण सिंह चौड़ा खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी रहा है। साल 1984 में वो पाकिस्तान चला गया था, जहां उसने आंतकियों के साथ ट्रेनिंग ली थी। इसके साथ ही वो पाकिस्तान से बंदूक और विस्फोटकों की तस्करी में भी शामिल रहा था। वो बुड़ैल जेलब्रेक में भी आरोपी रहा है।नारायण सिंह चौड़ा ने कई देशद्रोही साहित्य पर आधारित पुस्तकें भी लिखई है। बता दें, हमलावर का भाई नरेंद्र सिंह डेरा बाबा नानक में चौरा बाजार कमेटी का अध्यक्ष है।

Leave a comment