Search KhabarFast

Press ESC to close

अलवर में भीषण सड़क हादसा, बस चालक समेत एक बच्चे और एक महिला की दर्दनाक मौत, 30 घायल

अलवर में भीषण सड़क हादसा, बस चालक समेत एक बच्चे और एक महिला की दर्दनाक मौत, 30 घायल

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिल के राजगढ़ थाना के पिनान के दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर से दिल्ली जा रही एक ट्रेवल बस आगे चल रहे केमिकल से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार करीब 30 यात्री घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक समेत एक बालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गईजिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई। 

हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए पिनान के आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तुरंत उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घायलों ने आरोप लगाते हुए बताया कि हादसे के करीब 2 घंटे बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। समय पर पुलिस के नहीं पहुंचने से बस में सवार घायलों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुआ हादसा 

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया हैलेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही को वजह माना जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक फिलहाल शवों को पिनान चिकित्सालय में रखा हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में मां पर ढाई साल के बच्चे की गर्दन पर ब्लेड से हमला करने का आरोप, मासूम गंभीर घायल

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां पर अपने ही ढाई साल के बच्चे की गर्दन पर तेजधार ब्लेड से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में मिला। समय रहते पुलिस और डॉक्टरों की मदद से बच्चे की जान बच गई है। फिलहाल उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

नेपाल की बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 गेट खोले गए; कई जिलों में बढ़ी निगरानी

नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। बुधवार को नेपाल से बाढ़ का पानी गंडक नदी में पहुंचने के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

यूपी के गाजीपुर में घर के बंद कमरे में मिले दो सगे भाइयों के शव, मां पर दोनों बच्चों की हत्या का आरोप

UP News: यूपी के गाजीपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मां ने ही अपने दो बेटों की हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast