स्पैम कॉल्स से परेशान? इस फीचर से तुरंत पाएं छुटकारा

स्पैम कॉल्स से परेशान? इस फीचर से तुरंत पाएं छुटकारा

Spam Calls Alert: स्पैम कॉल्स से तो पूरा भारत परेशान है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक फीचर को डाउनलोड करने से आप स्पैम कॉल्स से रातों-रात छुटकारा पा सकते हैं? आजकल हर किसी को बार-बार स्पैम कॉल्स जैसे लोन ऑफर, क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस या फर्जी स्कीम आती रहती हैं। ये कॉल्स न सिर्फ परेशान करती हैं, बल्कि कई बार फ्रॉड का खतरा भी रहता है। लेकिन अब आप इन स्पैम कॉल्स को हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकते हैं। DND सर्विस आपको स्पैम कॉल्स और मैसेज से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। इसे एक्टिवेट करने से आप अनचाही सूचनाओं से बच सकते हैं और अपने समय को बचा सकते हैं।
 
DND (Do Not Disturb) सर्विस
 
एयरटेल, जियो और वि अपने यूजर्स को DND (Do Not Disturb) सर्विस देते हैं, जिससे प्रमोशनल कॉल्स और मैसेज ब्लॉक और बंद किए जा सकते हैं। DND एक सरकारी सुविधा है जिसे TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने शुरू किया है। इस सर्विस का मकसद है कि मोबाइल यूजर्स को अनचाही कॉल्स और मैसेज से छुटकारा मिल सके।
 
DND एक्टिवेट करने का तरीका
 
सभी नेटवर्क के लिए DND एक्टिवेट करने का तरीका यह है कि अपने मोबाइल से 1909 पर SMS करें। इसके बाद आए निर्देशों को अच्छे से पूरा करें। अलग सिम यूजर्स के लिए DND एक्टिवेट करने के अलग तरीके हैं जैसे :
- अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो आप एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए DND सर्विस का आनंद ले सकते हैं।
- जियो यूजर्स MyJio App के जरिए DND सर्विस एक्टिवेट कर सकते हैं।
- वि यूजर्स Vi App के जरिए DND सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a comment