Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market: शेयर बाजार खुलते ही 5 लाख करोड़ हुआ स्वाहा, सेंसेक्स और निफ्टी धाराशाई

Share Market: शेयर बाजार खुलते ही 5 लाख करोड़ हुआ स्वाहा, सेंसेक्स और निफ्टी धाराशाई

Share Market Crash: शेयर बाजार में गुरुवार को एक बार फिर भारी गिरावट देखी गई है। गुरुवार को जैसे ही शेयर बाजार खुला उसके 5सेकेंड के भीतर निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। सेंसेक्स और निफ्टी जैसे सूचकांक भी धाराशाई हो गए। जिसके कारण शेयर बाजार में हाहाकर मच गया।

बीएसई यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 76,863.71 के मुकाबले 494.06 अंक गिरकर 76,369.65 पर खुला लेकिन, कुछ देर बाद ही गिरावट में बढ़ोतरी देखी गई। सुबह सवा नौ बजे के करीब सेंसेक्स 915.72 अंक लुढ़ककर 75,947.99 अंक पर आ गया। 

सभी सेक्टर लाल निशान पर

इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। निफ्टी 192अंकों की कमजोरी के साथ 23,674.85 पर कारोबार शुरू किया। शुरुआती दबाव के चलते यह सूचकांक 264.85 अंक घटकर 23,602.00 पर आ गया। बाजार का हर कोना इस भारी बिकवाली की चपेट में नजर आ रहा है और लगभग हर सेक्टर लाल निशान में कारोबार करता नजर आया। ऑटो, मेटल और बैंकिंग सेक्टर पर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। मारुति, एसबीआई, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में 1.5% से लेकर 1.7 फीसदी लुढ़क गया। 

दिग्गज कंपनियों के शेयर टूटे

शेयर बाजार में रिलायंस इंस्ट्रीज जैसे शेयर में 0.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक 0.65 फीसदी टूटकर 828.55 और भारती एयरटेल 0.58 फीसदी टूटकर 1795.60 रुपए पर व्यापार करता नजर आया। इसके अलावा आईटीसी, इन्फोसिस, टीसीएस और एशियन पेंट्स जैसे एफएमसीजी और आईटी सेक्टर के प्रमुख शेयर धारक भी दवाब में नजर आए। इस भयंकक गिरावट को केवल घरेलू कारणों से जोड़कर नहीं देखा जा रहा बल्कि विदेशी मोर्च पर भी निराशा हाथ लगी है। एशियाई बाजर के अन्य शेयर मार्केट में भी गिरावट देखी गई। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में बदलाव, देखें आपके शहर में क्या है नया रेट

Gold Silver Price Today: आज देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और कुछ मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम औसतन ₹1,53,000 से ₹1,55,500 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने में भी मामूली नरमी देखने को मिली।

CRPF Constable Vacancy 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, CRPF ने इन पदों के लिए निकाली 9000 भर्ती; तुरंत करें आवेदन

CRPF Constable Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। CRPF ने कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) पदों पर कुल 9,195 रिक्तियों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में मुख्य रूप से 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। कुछ ट्रेड्स के लिए ITI प्रमाणपत्र भी जरूरी है।

Today Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ महंगा या सस्ता? यहां जानें लेटेस्ट रेट

Today Gold-Silver Price: अक्षय तृतीया के दिन बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। पिछले साल के मुताबिक इस साल सोने- चांदी की खरीदरी में जबरदस्त इजाफा हुआ। कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT के मुताबिक, इस साल अक्षय तृतीया के दिन लोगों ने जबरदस्त खरीदारी की। इस दिन कुल कारोबार 20,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हो सकता है। जिसके यह कयास लगाए जा रहे है कि सोने को लेकर लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें