
आम के शौकीन लोग गर्मी का इंतजार बेसब्री से करते है। वजह ये है कि इस मौसम में आने वाले ताजा आम खाने का मजा ही अलग होता है।आम को स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है। आम को फलों का राजा कहा जाता है और इस मौसम में मिलने वाले फ्रेश आम की बात ही कुछ और होती है। वैसे तो भारत में आम के कई प्रकार होते है। लेकिन इसे खाने के बाद कुछ ऐसी चीजें भी है, जो नहीं खानी चाहिए।
दही: आम खाने के बाद दही नहीं खानी चाहिए। दही में विशेष रूप से लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं, लेकिन यदि इसे आम खाने के बाद खाया जाता है, तो यह पाचन में परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए, आम और दही को साथ में खाने से बचना चाहिए ताकि आपका पाचन प्रणाली समय पर सही तरीके से काम कर सके।
कोल्ड ड्रिंक: यह अब तक का सबसे खराब कॉम्बिनेशन है। अगर आप आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। कोल्ड्रिंक और आम में भरपूर मात्रा में शुगर होता है जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
पानी:आम खाने के तुरंत बाद पानी पीना मंहगा पड़ सकता है। आम खाने के बाद पानी पीने से पेट संबंधित कई तरह की परेशानियां शुरू हो सकती है। इसमें पेट दर्द, अपच,पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याएं शामिल है। इससे बचने के लिए ध्यान रखें कि आम खाने के आधे घंटे तक पानी न पिएं।
करेला:आम खाने के बाद शायद ही कोई तुरंत करेला खाता होगा लेकिन अगर आप ऐसा करते है तो बहुत बड़ी मुश्किल में पड़ सकते है। आम खाने के बाद करेला खाने से पेट में एसिडिटी बढ़ने लगता है। ऐसे में आपको उल्टी, मतली और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याए हो सकती हैं।
Leave a comment