क्या आकाश आनंद का सियासी सफर होगा खत्म? जानें बसपा में बने रहने के लिए क्या है ऑप्शन

क्या आकाश आनंद का सियासी सफर होगा खत्म? जानें बसपा में बने रहने के लिए क्या है ऑप्शन

Akash Anand Political Career: बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बीते दिनों एक बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी अध्यक्ष मायावती खुद अपने भतीजे आकाश आनंद को राजनीति में लेकर आई थी। लेकिन अब उन्होंने उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। मायावती ने ये फैसला कल रविवार को लिया। जिसके बाद उन्होंने आनंद कुमार और रामजी गौतम को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया हैं। बता दें, बसपा प्रमुख ने आकाश पर कार्रवाई के लिए उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को जिम्मेदार ठहराया है। 

मायावती का कहना है कि अशोक सिद्धार्थ ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। इसी के साथ उन्होंने आकाश के राजनीतिक  करिअर को भी पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। बता दें, मायावती इससे पहले भी आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल को-ऑर्डिनेटर और उत्तराधिकारी पद से हटा चुकी हैं। दिसंबर 2023 में उन्होंने आकाश को उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन इसके कुछ समय बाद उन्होंने कहा कि आकाश को अभी और सीखने की जरूरत है।

आकाश आनंद की सियासी सफर

बता दें, साल 2016 में आकाश आनंद ने राजनीति में कदम रखा था। लेकिन साल 2017 के बाद से आकाश को असली पहचान मिली। इसके बाद से ही बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें पार्टी की अहम जिम्मेदारियां थी। कुठ समय बाद आकाश आनंद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। फिर उन्हें नेशनल को-ऑर्डिनेटर का पद भी दिया गया। वहीं, साल 2024 से पहले ही बसपा प्रमुख ने आकाश आनंद को अपना सियासी उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था।

लेकिन कई बार आकाश आनंद के कुछ बयानों की वजह से पार्टी को कई बार वाद-विवादों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कई ऐसे बयान दिए, जिसमें आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। 

क्या आकाश आनंद का सियासी सफर होगा खत्म?

आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने के बाद से ही उनके सियासी सफर पर कई सवाल उठ रहे हैं। अब सभी के मन में यही सवाल है कि क्या आकाश आनंद बसपा में बने रहेंगे या फिर अलग हो जाएंगे? पार्टी सूत्रों की मानें तो आकाश आनंद के पास अभी भी बसपा में बने रहने के लिए कुछ विकल्प मौजूद हैं। चूंकि आकाश आनंद अभी भी पार्टी का हिस्सा है। उन्हें सिर्फ दिए गए पदों से हटाया गया है, पार्टी से बाहर नहीं किया गया। ऐसे में उन्हें कुछ समय के लिए इंतजार करना होगा।

ऐसा माना जा रहा है कि मायावती को अब आकाश आनंद पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। इसलिए उन्हें हटाया गया है। ऐसे में अगर आकाश को पार्टी में बने रहने है तो उन्हें मायावती का भरोसा फिर से जीतना होगा।  

Leave a comment