
Sawan 2024 : हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन मास से ही हिंदु धर्म में अलग-अलग त्योहार की शुरूआत हो जाती है और चारों तरफ भक्ति का माहौल छा जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पूरे महीने शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन पूजा अर्चना करते है और व्रत रखते है। वहीं यह महीना अपनी हरियाली, ठंडी हवाओं और झीलों में खिलते कमल के फूलों के लिए भी जाना जाता है। इस महीने में प्रकृति का सौंदर्य अपने चरम स्तर पर होता है।
बता दें कि सावन के महीने में कुंवारी कन्याओ और सुहानिन महिलाओं द्वारा अपने हाथों में मेहंदी लगाने और पेड़ों पर झूला झूले जाने की भी परंपरा है। इस महीने विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार भी करती है। सावन के महीने में विवाहित महिलाओं के द्वारा सोलह श्रृंगार के साथ-साथ मेहंदी लगाने की भी परंपरा है। इसके पीछे कुछ मान्यताएं है जैसे कि, विवाहित महिलाओं के लिए, मेहंदी उनके पति के प्रति प्रेम और समर्पण का प्रतीक होती है। मेहंदी लगाने से पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है, जिससे उनका रिश्ता मजबूत होता है। इसके अलावा मेहंदी लगाना गर्मी के मौसम में फायदेमंद होता है। क्योंकि मेहंदी में शीतलता प्रदान करने का गुण होता है, यह शरीर को ठंडक देता है। ये भी माना जाता है कि मेहंदी लगाने से भगवान शिव और माता पार्वती खुश होते हैं और महिलाओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
सावन 2024 में कुल 5 सोमवार इन तारीख़ों पर होंगे
पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई 2024
दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई 2024
तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त 2024
चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त 2024
पांचवां सावन सोमवार व्रत- 19 अगस्त 2024
Leave a comment