
Delhi-NCR Weather After Cyclone Storm Fengal: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने के कारण चेन्नई और पड़ोसी जिलों में तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है।
वहीं, उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो यहां मौसम सामान्य बना हुआ है। चक्रवाती तूफान दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में चक्रवाती तूफान का कुछ खास असर नहीं है। इन राज्यों में बारिश का भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
दिल्ली-NCR का मौसम
IMDके अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। IMDने बताया कि रविवार को आसमान साफ रहेगा। इसी के साथ दिन में धूप भी निकली रहेगी। IMDकी मानें तो आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
IMDके अनुसार, हरियाणा में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। ऐसे तो चक्रवाती तूफान का यहां कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन राज्य के अधिकतर जिलों में इन दिनों सुबह और रात में अधिक ठंड महसूस की जा रही है। बता दें, हरियाणा का हिसार सबसे अधिक ठंड वाला जिला रहा है।
सबसे गर्म रहा नवंबर का महीना
बता दें, पिछले 5 साल में सबसे गर्म महीना नवंबर का रहा है। IMDके आंकड़ों की मानें तो साल 2019 के बाद सबसे देरी से तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है।
चक्रवाती तूफान फेंगल
IMDके अनुसार बंगाल की खाड़ी में गहराता गहरे दबाव की वजह से पुडुचेरी और कराईकल में शुक्रवार और शनिवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया था। IMDने चेतावनी दी थी कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
Leave a comment