
Kolkata Rape and Murder Case: कोलकाता के न्यू टाउन में एक गंभीर और भयानक घटना सामने आई है। 14वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ हुई इस हैवानियत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। एक ई-रिक्शा चालक ने इस मासूम का बलात्कार किया। उसने उसकी गले की हड्डी तोड़कर हत्या भी कर दी। यह घटना बीते शुक्रवार की है। बच्ची कक्षा 8की छात्रा थी। पुलिस ने न्यू टाउन इलाके में बच्ची का शव बरामद किया। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बता दें कि,पुलिस ने शव मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने लड़की को लगभग 3घंटे तक ई-रिक्शा में घुमाया। फिर जंगल में ले जाकर उसका गला रस्सी और स्प्रिंग से घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने लड़की के शव के साथ बलात्कार किया।
दरिंदगी का खौफनाक सिलसिला
आरोपी ने लड़की को पहले संतरा देकर बहलाने की कोशिश की। जब वह चिल्लाने लगी, तो उसने उसका गला घोंट दिया और फिर हड्डी तोड़ दी। इसके बाद, उसने शव को एक जाल की फेंसिंग को काटकर वहां रखा। फिर उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद, उसने लड़की के शव को बोरे में बांधकर एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि इस खौफनाक घटना के बाद, आरोपी ने घर लौटकर खाना खाया और चैन की नींद सो गया।
आरोपी की पत्नी की गवाही
घटना के बाद, जब पुलिस ई-रिक्शा चालक के घर पहुंची, तो उसने अपनी पत्नी के सामने पूरी वारदात का खुलासा किया। आरोपी की पत्नी मौसमी ने बताया कि उसके पति ने लड़की से कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। लेकिन फिर उसे सोनाहाटी या सोनाहाटपुर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। मौसमी ने कहा कि उसने खुद ही यह सब स्वीकार किया है।
गुनाह कबूल करने वाला आरोपी
जब मौसमी से पहले शादी के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि उसके पति ने पहले शादी की थी। उसने बताया कि आरोपी ने किसी से मंदिर में शादी की थी। मौसमी ने कहा कि लड़की का पिता उसे घर ले गया था। बाद में लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। डीसी न्यू टाउन मानव सिंगला ने कहा कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
Leave a comment