
नई दिल्ली: पश्चिम अफ्रीका में बड़ा हादसे की खबर सामने आई है जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 37 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकम विभाग की टीम पहुंची और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में हुआ है। बताया जा रहा है कि साहेल इलाके से लोगों को ले जा रहे एक काफिले पर विद्रोहियों ने आईईडी से हमला कर दिया गया। जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई है जबकि 37 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकम विभाग की टीम पहुंची और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे की जानकारी गर्वनर रोडोलफे सोरघो ने दी है। गर्वनर ने बताया कि नागरिकों को ले जा रहे एक वाहन से एक आईईडी को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 35 नागरिक मारे गए और 37 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि काफिले को सेना ने बचा लिया और ये घटना जिबो और बोरजंगा के बीच हुई। बता दें कि यह लैंडलॉक्ड अफ्रीकी देश पिछले साल से विद्रोह की चपेट में है, जिसमें अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 19 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि पहले भी इसी इलाके में एक डबल आईईडी ब्लास्ट में 15 जवानों की मौत हो गई थी। जिहादी समूहों ने हाल ही में उत्तर के मुख्य शहरों डोरी और जिबो की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों पर इसी तरह के हमले किए हैं। साहेल राज्य सात साल पुराने विद्रोह की चपेट में है, जिसने 2,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है और लगभग 1.9 मिलियन लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया है।
Leave a comment