ब्लैक कॉफी पीने से होते है ये फायदे, सेहत पर पड़ता है ये प्रभाव

ब्लैक कॉफी पीने से होते है ये फायदे, सेहत पर पड़ता है ये प्रभाव

नई दिल्ली:  कॉफी पीना आज-कल लोग बेहद पसंद करते है क्योंकि इसमें कई तरह के फादने पाए जाते है। वहीं कॉफी कई तरीको से बनाई जाती है,जिसमें ब्लैक कॉफी भी शामिल है। इससे मेटाबॉलिज्म भी अच्छा होता है और डाइजेस्टिव सिस्टम भी बढ़ीया काम करता है। शायद यही वजह है कि ये वेट लॉस में मदद करता है। हालांकि इस तरीके या किसी भी और तरीके से तब तक फायदा नहीं मिलेगा जब तक उसके साथ प्रॉपर डाइट और एक्सरसाइज न की जाए। ऐसे ड्रिंक्स केवल हेल्प करते हैं ये अकेले काम नहीं करते।

कैसे होता है कॉफी से वेट लॉस

कॉफी पीने से वजन कैसे कम होता है अगर विज्ञान के आधार पर बात करें तो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे पीने से एनर्जी मिलती है क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन न्यूरोट्रांसमीटर्स को ट्रिगर करती है। कैफीन को बहुत से फैट बर्निग सप्लीमेंट्स में ही यूज किया जाता है। इससे फैट टिश्यू से फैट मोबिलाइज होने लगता है और मेंटाबॉलिज्म बढ़ता है।

इसे मिलाएं और तेजी से करें वेट लॉस 

कुछ रिसर्च में ये बात सामने आयी है कि ब्लैक कॉफी में अगर शहद मिला लिया जाए तो इससे तेजी से वजन घटता है। हालांकि फिर वही बात याद रखें कि केवल इस ड्रिंक से कुछ नहीं होगा अगर आपकी डाइट और वर्कआउट रुटीन में जरूरी बदलाव नहीं होते है। ये भी याद रहे कि ब्लैक कॉफी में शहद ऊपर से मिलाना है उसे उबालना या पकाना नहीं है।

डिप्रेशन को भी करता है दूर

ब्लैक कॉफी के सेवन से डिप्रेशन,चिंता,तनाव,ज्यादा नींद आना और सुस्ती आदि कम होता है ब्रेन एक्टिव रखता है। ब्लैक कॉफी में कैफीन पाया जाता है जिससे दिमाग औऱ नर्वस सिस्टम दोनों को उत्तेजित किया जा सकता है।

Leave a comment