शादी की खुशी मातम में तब्दील, चाकूबाजी ने ली नाबालिग की जान; एक गंभीर रूप से घायल

शादी की खुशी मातम में तब्दील, चाकूबाजी ने ली नाबालिग की जान; एक गंभीर रूप से घायल

Delhi News: दिल्ली के रानी बाग थाना इलाके में शादी समारोह मताम में तब्दील हो गया। यहां चाकू लगने से साढ़े 17 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद शादी समारोह में मातम छा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में कुछ लड़कों के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े में नाबालिग अपने दोस्त के साथ पहुंचा था लेकिन, चाकूबाजी हो गई और एक की मौत हो गई। जबकी दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की हुई पहचान 

रानीबाग इलाके में शागी समारोह में हुई वारदात में मृतक की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान साढ़े 17साल के निखिल यादव के रूप में हुई है। जबकी घायल लड़के का नाम सनी है। मृतक निखिल के दोस्त ने बताया कि निखिल अपने साथियों के साथ रानी बाग स्थित एक शादी में गया था। जहां पर कुछ लड़कों के साथ खाने को लेकर झगड़ा हो गया। बीचबचाव करने के दौरान निखिल और उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि झगड़े में घायल हुए लड़के सनी को कमर के नीचे चाकू मारकर घायल किया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

मृतक के दोस्त ने बताया कि उन्हें निखिल की मौत की सूचना फोन पर मिली। वहीं, हत्या की वारदात की जानकारी मिलते ही जिले के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और एसएचओ समेत तमाम पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। क्राइम टीम ने मौके से सीसीटीवी फुटेज और कुछ लड़कों से आरोपियों के विषय में जानकारी जुटाने के लिए साथ ले गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि निखिल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल युवक रोहिणी के नाहरपुर इलाके के रहने वाले थे। 

Leave a comment