Search KhabarFast

Press ESC to close

मिडिल ईस्ट संकट के बीच मुस्लिम राष्ट्रों की पाकिस्तान में बड़ी बैठक, क्या अमेरिका के खिलाफ बनेगी रणनीति?

मिडिल ईस्ट संकट के बीच मुस्लिम राष्ट्रों की पाकिस्तान में बड़ी बैठक, क्या अमेरिका के खिलाफ बनेगी रणनीति?

Muslim County Meeting: एक तरफ इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान में मुस्लिम देशों के प्रतिनिधि का जमावड़ा लगने जा रहा है। पाकिस्तान में सऊदी अरब, मिस्त्र और तुर्की के विदेश मंत्रियों का जुटान होने वाला है। इस दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव को खत्म करने पर चर्चा होगी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तीन देशों के विदेश मंत्री क्षेत्रीय तनाव कम करने के प्रयास सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि अपने भाईचारे वाले देश सऊदी अरब, तुर्की और मिस्त्र के साथ अपने संबंधों को काफी महत्व देता है।

पाकिस्तान में मुस्लिम देशों की मीटिंग  

एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले ये बैठक तुर्की में होने वाली थी। लेकिन, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की ओर से अनुरोध किया गया कि मीटिंग इस्लामाबाद में हो। इशाक डार ने कहा कि मेरी व्यस्तता के कारण मैंने अपने भाइयों से अनुरोध किया है कि वह इस्लामाबाद में मिलें। डार ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है लेकिन, संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं कि जाएगी। पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया की वह सभी पक्षों के साथ बातचीत कर रहा है कि ताकी युद्ध को समाप्त किया सके।

मध्यसत्ता करने की कोशिश

इससे पहले पाकिस्तान ने सार्वजनिक रूप से अमेरिका और ईरान वार्ता की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि अमेरिका और ईरान की वार्ता की मेजबानी करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान मध्य पूर्व में युद्ध समाप्त करने के लिए चल रहे संवाद प्रयासों का स्वागत करता है और उनका पूरा समर्थन करता है। हालाकि, शांति वार्ता पाकिस्तान में होगी या नहीं इसकी पुष्टी नहीं हुई है। क्योंकि ईरान की भागीदारी को लेकर सवाल बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि, ईरान की तरफ से शांति वार्ता के लिए कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रूसी और ईरानी तेल पर छूट खत्म, भारत के सामने नई आपूर्ति चुनौती; बढ़ सकती हैं लागतें

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका ने रूसी और ईरानी तेल पर दी गई अस्थायी छूट को खत्म करने का फैसला किया है।

Iran-US Deal: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान से समझौते के बाद पाकिस्तान जाएंगे, इस्लामाबाद में हो सकती है ‘ऐतिहासिक डील’

Iran-US Deal: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी बार पाकिस्तान के राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत होने वाली है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर यह बातचीत किसी ठोस नतीजे पर पहुंचती है, तो वे समझोते पर हस्ताक्षर करने के लिए पाकिस्तान जा सकता हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव...रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी; युद्ध फिर शुरू होने का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें