
Weather Update: देश में मौसम का अलग ही अंदाज देखने को मिली रहा है। पिछले कई दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम सुहाना बना था। कहीं पर बर्फबारी तो कही पर बारिश हो रही थी। इसी बीच मार्च के महीने में मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया। साथ ही दक्षिण भारत में तापमान 35 डिग्री के उपर जाना वाला है। इसके साथ ही बिहार, छत्तीसगढ़, एमपी और गुजरात में भी पारा चढ़ सकता है।
राजधानी दिल्ली में रविवार के दिन धूप खिली रही,जिससे पारा भी 27 डग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, गोवा में तापमान 35डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, और अगले 7दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। इसके लिए Yellow Alert जारी किया गया है, जो यह संकेत देता है कि मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सावधानी बरतने की जरूरत है। पणजी में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक दर्ज किया है।
इन राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में पर देखा जा रहा है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3 और 4 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव में दिल्ली-एनसीआर के भी मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। ऐसा अनुमान है कि दिल्ली में पारा अभी 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहने वाला है।
Leave a comment