
Sushant Singh On Pakistani Shows: सुशांत सिंह ने 'क्राइम पैट्रोल' के होस्ट के रूप में शानदार पहचान बनाई है। उन्होंने अब भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की स्थिति पर चिंता जताते हुए इसकी तुलना पाकिस्तानी सीरियलों से करते हुए भारतीय शो मेकर्स और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ आवाज उठाई है। वे टीवी इंडस्ट्री में बदलाव की मांग कर रहे हैं और भारत के टीवी सीरियलों के कॉन्टेंट और अन्याय के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर किया वीडियो शेयर
एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, 'हमारा पड़ोसी देश, जिसे हम अपना दुश्मन बुलाते हैं, उनके कॉन्टेंट को देखिए और फिर अपने कॉन्टेंट को देखिए। हम ऐसे क्यों हैं? हम शिकायत करने वाले लोगों को परेशान क्यों करते हैं? क्या यह संदेश हम दुनिया को देना चाहते हैं? क्या वह ये कह रहे हैं कि हमारे खिलाफ आवाज मत उठाओ, हम बदलने वाले नहीं हैं। क्या ऐसा है। इसे झेलो या निकल जाओ।
‘बॉलीवुड में काम के लिए नहीं है माहोल अच्छा’
सुशांत सिंह आगे कहते हैं, ‘अगर आवाज उठाओगे तो काम नहीं मिलेगा। क्या यह संदेश ब्रॉडकास्टर और प्रोड्यूसर दुनिया तक पहुंचा रहे हैं? यह सामंती सोच है। सवाल है कि क्या हम बदलाव नहीं लाना चाहते?’ सुशांत सिंह ने एक डॉक्यूमेटरी ‘लिविंग ऑन द एज: डिग्लैमराइजिंग बॉलीवुड की बात करते हुए कहा को इस डॉक्यूमेंट्री को स्क्रीनिंग ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को हैरान कर दिया था। इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है की बॉलीवुड में काम करने का माहौल बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
अवाज बुलंद करने का किया आव्हान
सुशांत सिंह में आगे कहा की हड़ताल का ऐलान करने पर शूटिंग बंद होती है, यह बात हमारे एक्टर्स माने या न माने लेकिन यही सच है। दमदार यूनियन का हमे कुछ समर्थन प्राप्त है। हमारी उपेक्षा न करें। अब हम इससे ज्यादा अपनी आवाज दबा नही सकते हैं। हम लड़ेंगे और हम किसी भी हद्द तक जा सकते हैं।
Leave a comment