Waqf Board Amendment Bill 2024: वक्फ बिल के समर्थन में नीतीश कुमार की पार्टी, ललन सिंह बोले- गलत वर्क दिए जा रहे हैं...

Waqf Board Amendment Bill 2024: वक्फ बिल के समर्थन में नीतीश कुमार की पार्टी, ललन सिंह बोले- गलत वर्क दिए जा रहे हैं...

Waqf Board Amendment Bill 2024: संसद में गुरूवार यानी की 8 अगस्त को पेश किए गए वक्फ बोर्ड बिल पर बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद ने बड़ा बयान दे दिया है। जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने स्टैंड साफ करते हुए कहा है कि वक्फ बोर्ड बिल कहां से मुसलमान विरोधी है? इसे पारदर्शिता के लिए लाया जा रहा है।

जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का कहना है कि ये गलत वर्क दिए जा रहे हैं। यहां मंदिर और गुरुद्वारा का उदाहरण दिया जा रहा है। आप समझ नहीं रहे हैं। मंदिर और गुरुद्वारा एक धार्मिक स्थल है, लेकिन वक्फ बोर्ड एक संस्थान है। ये धार्मिक स्थल नहीं है। भले ही सरकार धर्म में दखल न दें, लेकिन किसी संस्थान ने करप्शन हो तो फिर सरकार दखल क्यों नहीं दे सकती। इसके साथ ही ललन सिंह के भाषण के दौरान सदन में जोरदार हंगामा देखने को भी मिला। जानकारी के मुताबिक इस विधेयक पर भाजपा को टीडीपी, जेडीयू जैसे सहयोगी दलों से समर्थन का भरोसा मिला है।

सरकार को हक है कानून बनाने का- ललन सिंह

केंद्रय मंत्री सिंस अपनी बात रखते हुए खूब गरजे। वक्फ बोर्ड को लेकर ललन सिंह ने कहा कि आपकी मस्जिद को छेड़छाड़ करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है. यह एक कानून से बना हुआ संस्था है, उस संस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कानून लाया जा रहा है। पारदर्शिता होनी चाहिए। कानून से बना कोई भी संस्था अगर निरंकुश होगा तो उसमें पारदर्शिता लाने के लिए सरकार को कानून बनाने का हक है।

Leave a comment