Search KhabarFast

Press ESC to close

Virat Kohli:विराट कोहली ने कौन सी अफवाह का किया खंडन, इंस्टा स्टोरी पर इमोजी शेयर कर उड़ाई खिल्ली

Virat Kohli:विराट कोहली ने कौन सी अफवाह का किया खंडन, इंस्टा स्टोरी पर इमोजी शेयर कर उड़ाई खिल्ली

Virat Kohli Puts Fullstop On Rumours: विराट कोहली को लेकर बड़े-बड़े दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे थे। अब उन्होंने खुद सामने आकर इन अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इमोजी शेयर करते हुए अफवाह को गलत करार दिया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर चल रही थी कि विराट कोहली ने बेंगलुरु की टीम मैंनेजमेंट से भारत से लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है। दावा ये भी किया गया कि जब आरसीबी के मुकाबले में तीन दिन का गैप रहेगा, तब वह फ्लाइट से लंदन जाएंगे और फिर लौट आएंगे।

विराट कोहली ने अफवाह को गलत करार दिया

विराट कोहली ने खुद को लेकर सोशल मीडिया पर छाई उस दावे का खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए हंसने वाली दो इमोजी लगाई। विराट के इस पोस्ट से साफ हो गया कि उन्होंने आरसीबी के सामने इस तरह की मांग नहीं रखी है।

आईपीएल की तैयारी में विराट 

सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह के इतर विराट कोहली अपनी तैयारी में जुटे हैं। वह मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। उनके प्रैक्टिस सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट टीम के खिलाड़ियों को प्रेरित भी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उनका एक क्लिप सामने आया था। जिसमें वह खिलाड़ियों को प्रैक्टिस सेशन के दौरान  तैयारी को मजबूत करने की सलाह दे रहे थे।

बता दें कि 28 मार्च को आरसीबी का का पहला मैच हैदराबाद के खिलाफ है। ये मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस लिहाज से दोनों टीम टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जीतना चाहेगी। आरसीबी इस वक्त आईपीएल की मौजूदा चैंपियन है। वहीं हैदराबाद भी 2016 में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Bumrah IPL 2026 Performance:आईपीएल 2026 में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, कप्तान अजिंक्य रहाणे भावुक आए नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम लगातार हार झेल रही है, जिससे कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें