Search KhabarFast

Press ESC to close

तालिबान के हमलों डरा पाकिस्तान...बिना दर्शकों के होगा PSL, इन दो शहरों तक सीमित टूर्नामेंट

तालिबान के हमलों डरा पाकिस्तान...बिना दर्शकों के होगा PSL, इन दो शहरों तक सीमित टूर्नामेंट

PSL 2026: ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खेल जगत पर भी देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के शुरुआती मुकाबले बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। PCB के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि PSL अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 26 मार्च से शुरू होगी, लेकिन स्टेडियम में दर्शकों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

दो शहरों तक मैच सीमित

इस टूर्नामेंट को सिर्फ दो शहरों कराची और लाहौर तक सीमित कर दिया गया है। पहले मैचों के आयोजन के लिए फैसलाबाद, रावलपिंडी, पेशावर और मुल्तान जैसे शहर भी शामिल थे, लेकिन अब हालात को देखते हुए बदलाव किया गया है। हालांकि, PCB ने सुरक्षा को लेकर किसी बड़े खतरे से इनकार किया है। मोहसिन नक़वी ने कहा कि यह फैसला सुरक्षा कारणों से ज्यादा सरकार द्वारा लागू की गई सादगी (austerity) नीति के तहत लिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विदेशी खिलाड़ी आज रात से पाकिस्तान पहुंचना शुरू कर देंगे।

ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी हुआ रद्द

PCB ने इस बार PSL के ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी को भी रद्द कर दिया है, ताकि खर्चों में कटौती की जा सके। वहीं, बोर्ड ने फ्रेंचाइजी टीमों को होने वाले नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया है। इसके तहत उन्हें अनुमानित टिकट बिक्री की राशि दी जाएगी। एक और अहम मुद्दे पर बात करते हुए PCB ने कहा कि जो खिलाड़ी PSL छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शामिल हो गए हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, नक़वी ने यह भी कहा कि PSL में अब भी कई बड़े खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं, जो लीग की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। कुल मिलाकर, मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते PSL का आयोजन इस बार सीमित और सादगीपूर्ण तरीके से किया जा रहा है, लेकिन टूर्नामेंट अपने तय समय पर ही शुरू होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Bumrah IPL 2026 Performance:आईपीएल 2026 में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, कप्तान अजिंक्य रहाणे भावुक आए नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम लगातार हार झेल रही है, जिससे कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें