Virat Kohli Anushka Sharma: पापा बनने वाले हैं विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के बेबी बंप संग शेयर की फोटो

Virat Kohli Anushka Sharma: पापा बनने वाले हैं विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के बेबी बंप संग शेयर की फोटो

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर में जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है. विराट कोहली जल्द ही पापा और अनुष्का मां बनने जा रही हैं. दरअसल, विराट कोहली ने आज अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपने फैन्स को दी है. अनुष्का और विराट ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है, जिसके बाद से उन्हें बधाईयां मिलने का सिलसिला जारी है.

दरअसल, अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जल्द ही पैरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की है. जिसके कैप्शन में लिखा है- और फिर, हम तीन हो गए. जनवरी 2021....

 

 

And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/0BDSogBM1n

— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020

 

 

वहीं विराट और अनुष्का ने इस खुशबरी को शेयर करते हुए जो फोटो पोस्ट की है उसमें दोनों बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस फोटो में अनु्ष्का अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. अनुष्का और विराट की यह फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.
 
 

Leave a comment