IND vs SA: विराट, धोनी और गांगुली दक्षिण अफ्रीका में सभी नाकाम, जानें 31 सालों में टेस्ट सीरीज क्यों नहीं जीत पाया भारत

IND vs SA: विराट, धोनी और गांगुली दक्षिण अफ्रीका में सभी नाकाम, जानें 31 सालों में टेस्ट सीरीज क्यों नहीं जीत पाया भारत

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत कल से होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के मैदान सेंचुरियन में खेला जाएंगा। टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज बहुत ही जरुरी है। उसका सबसे बड़ा कारण टीम इंडिया आज 31 सालों में आज तक दक्षिण अफ्रीका में सीरीज नहीं जीत पाई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर टीम इंडिया आज तक सीरीज क्यो नहीं जीती?

टीम इंडिया ने न्यजीलैंड, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को उसके उसके घर में जाकर उसका घमंड चकनाचूर किया है। लेकिन आखिर क्या वजह है कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को 31 सालों से उसकी सरजमीं पर नहीं हरा सकी है। टीम इंडिया के महान कप्तान सौरवगांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और रन मशीन विराट कोहली जैसे कप्तान भी टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जिता सके? बड़ा सवाल यहां है कि भारतीय इस बार इतिहास रच पाएगी?

पहली वजह

दक्षिण अफ्रीका की पिच दूसरी सभी देशो की पिचो से अलग है। यहां दुनिया की सभी पिचों से अधिक उछाल मिलता है, साथ ही यहां गेंद स्विंग और सीम दोनों ही होती है। इसका मतलब है कि गेंद हवा में बहुत मूव होती है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों को इस तरह की पिचों की आदत नहीं है और नतीजा अधिकतर दक्षिण अफ्रीका में नाकाम ही होते हैं।

दूसरी वजह

भारतीय टीम की हार की वजह बल्लेबाजो पर निर्भर होना। बता दें कि रन मशीन विराट कोहली ही ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर 50 से अधिक की औसत से रन बनाएं हैं, साथ ही उनके अलावा दूसरे सभी खिलाड़ी 40का औसत से रन बनाए है।

तीसरी वजह

टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुचं तो जाती हैं। लेकिन टीम की तैयारी पूरी तरीके से नहीं करती हैं। आप इस बार ही देख लीजिए, भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंचकर वहां सिर्फ 1 इंट्रा-स्क्वाड मैच खेला है। उसने वॉर्म-अप मैचों में खुद को परिस्थिति में ढालने का प्रयास नहीं किया। पिछले सालों की तरह भी ऐसा ही देखने को मिलता रहा है, नतीजा टीम को कभी टेस्ट सीरीज में जीत नसीब नहीं हुई।

चौथी वजह

इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय टीम के गेंदबाजों का हमेशा से दक्षिण अफ्रीका में प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है. लेकिन अफ्रीकी गेंदबाजों को अपनी पिचों पर एक खास चीज का फायदा मिलता है और वो है उनकी लंबाई जी हां अफ्रीकी गेंदबाज इंडिया के मुकाबले अधिक लंबे होते हैं और इस वजह से उन्हें अपनी पिचों पर अधिक उछाल मिलता है. ये अफ्रीकी टीम का अपने घर पर शानदार रिकॉर्ड का एक बड़ा कारण है।

5वीं वजह

अफ्रीकी खिलाड़ी अपनी घरेलू पिचों को अधिक जानते हैं, और वो लंबे समय से वहां घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि विरोधी गेंदबाजों को अधिक बेहतर तरीके से खेल पाते हैं। लेकिन इस बार भारतीय टीम के पास शानदार गेदबाज हैं और वो यकीनन अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

Leave a comment